नाक की प्लास्टिक सर्जरी के बाद डिप्रेशन में चली गई थी प्रियंका
नाक की प्लास्टिक सर्जरी के बाद डिप्रेशन में चली गई थी प्रियंका
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी मूवी 'लव अगेन (Love Again)' को लेकर बहुत चर्चाओं में हैं। यह मूवी 5 मई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की जाने वाली है। इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड एक्टर सैम ह्यूगन के साथ रोमांस करती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि इस मूवी की रिलीज से पहले प्रियंका अपने एक बयान को लेकर खबरों में आ चुकी है। दरअसल अभिनेत्री ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान बताया कि उन्होंने अपनी नाक की सर्जरी करवाई थी, इसके उपरांत वह डिप्रेशन में चली गई थी।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में 'सीरियस एक्सएम द हॉवर्ड स्टर्न' शो में भी दिखाई दी थी। इस बीच जब अभिनेत्री से उनकी असफल प्लास्टिक सर्जरी के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने इसे अपनी जिंदगी का सबसे मुश्किल समय बताया। बता दें कि मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के उपरांत प्रियंका ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई भी करवा ली थी एक्ट्रेस ने कहा है कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके उपरांत मैं एक डॉक्टर के पास गई। प्रियंका की नाक में पॉलीप टिशू बढ़ा हुआ था, जिसे डॉक्टरों ने हटाने का सुझाव दिया था। जिसके उपरांत एक्ट्रेस ने अपनी सर्जरी करवा ली थी।

डिप्रेशन में चली गई थीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra): एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि इस सर्जरी में डॉक्टरों ने गलती से उनकी नाक की ब्रिज को थोड़ा-सा काट दिया था, जिसकी वजह से अभिनेत्री एक्ट्रेस बुरी तरह से डर गई थीं। प्रियंका को लगा कि उनका करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया है। एक्ट्रेस ने बताया, "मेरा चेहरा पूरी तरह से बदला हुआ लग रहा था, मैं बहुत गहरे डिप्रेशन में चली गई थी। मुझे लगा कि मेरा करियर शुरू होने से पहले ही समाप्त हो गया है, जिससे मैं बहुत डर गई थी। इस दौरान मेरे पापा ने मेरा पूरा साथ दिया था।"

IPL के बीच अनुष्का संग धूमने निकले विराट

19 साल पुराने घर को छोड़ते हुए भावुक हुईं नेहा धूपिया, कही ये बात

सनी देओल के बेटे ने गुपचुप तरीके से रचाई सगाई, जल्द ही करने जा रहे शादी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -