'रस्सी जल गई, लेकिन ऐंठन न गई', BJP सरकार पर प्रियंका का तंज
'रस्सी जल गई, लेकिन ऐंठन न गई', BJP सरकार पर प्रियंका का तंज
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 से पहले विपक्ष लगातार जोर लगा रहा है और अपनी जीत के लिए सपने संजो रहा है। इन सभी के बीच बीते दिनों केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून को वापस लेने के बाद से हंगामा मचा हुआ है। ऐसे में इस समय BJP सरकार विपक्षियों से घिरी हुई है। अब आज यानी रविवार को BJP सरकार पर तंज कसते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'रस्सी जल गई, लेकिन ऐंठन न गई। चुनावी मौसम में BJP सरकार किसान बिल तो वापस ले रही है, लेकिन कृषि मंत्री द्वारा सांसदों को लिखे गए नोट से स्पष्ट है कि BJP की किसान विरोधी मानसिकता अभी भी काबिज है।'

आप सभी को बता दें, बीते 19 नवंबर को देश के नाम संबोधन में कृषि कानूनों (Farm Laws) को वापस लेने की घोषणा PM ने की थी। उनकी इस घोषणा के बाद भी किसानों का आंदोलन खत्म नहीं हुआ। अब भी किसानों का आंदोलन जारी है। जी दरअसल किसान नेताओं ने MSP की मांग को लेकर अभी भी आंदोलन जारी रखा है। आने वाले 29 नवंबर यानी कल कृषि कानून वापसी का प्रस्ताव पास संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन कृषि मंत्री पेश करने वाले हैं।

आपको यह भी बता दें कि चुनावी मौसम के बीच सोशल मीडिया पर वॉर लगातार बढ़ते हुए दिखाई दे रही है। यहाँ कांग्रेस पार्टी हो या फिर समाजवादी पार्टी, सभी राजनीतिक दल सोशल मीडिया में एक्टिव नजर आ रहे हैं और बीजेपी को अपने निशाने पर ले रहे हैं।

पेड़ से लटका हुआ मिला युवक का शव, गाँव में मची सनसनी

आगरा, वृंदावन में पड़ोसियों ने 2 नाबालिग लड़कियों संग किया दुष्कर्म

दिसंबर माह में इतने दिन बंद रहने वाले है बैंक, आप भी जल्द पूरे कर लें अपने जरुरी काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -