योगी सरकार पर प्रियंका वाड्रा का हमला, शिक्षक भर्ती मामले को बताया व्यापम घोटाला
योगी सरकार पर प्रियंका वाड्रा का हमला, शिक्षक भर्ती मामले को बताया व्यापम घोटाला
Share:

लखनऊ: देश में कोरोना संकट के बीच भारत में सियासत भी चरम पर है, सोमवार को कांग्रेस कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर बड़ा इल्जाम लगाया है। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के विवाद में घोटाला करार दिया है और इसे राज्य का व्यापम घोटाला कह दिया है। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, '69000 शिक्षक भर्ती घोटाला उप्र का व्यापम घोटाला है। इस मामले में गड़बड़ी के तथ्य सामान्य नहीं हैं। डायरियों में स्टूडेंट्स के नाम, पैसे का लेनदेन, परीक्षा केंद्रों में बड़ी हेरफेर, इन गड़बड़ियों में रैकेट का शामिल होना - ये सब दर्शाता है कि इसके तार काफी जगहों पर जुड़े हैं।'

प्रियंका गाँधी वाड्रा ने आगे लिखा है कि 'मेहनत करने वाले युवाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। सरकार अगर न्याय नहीं दे सकी तो इसका जवाब आंदोलन से दिया जाएगा।' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि '68500 भर्ती मामले में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थी। युवाओं के आवाज उठाने के बाद पुनर्मूल्यांकन में लगभग 5000 अभ्यर्थी पास हुए थे। अब 69000 में भी भारी हेरफेर सामने आई है। सरकार को युवाओं की आवाज को भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार खत्म करने की माँग के बतौर देखना चाहिए।'

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ था जो शिक्षको की भर्ती से ही संबंधित है, जिसमें कई लोगों की मौत हुई है और शिवराज सरकार पर कई तरह के इल्जाम लगते आए हैं। इससे पहले भी रविवार को कांग्रेस नेता की तरफ से इस मामले में सवाल किए गए थे। वहीं प्रियंका गांधी ने लिखा था कि शिक्षक भर्ती में जिस तरह से गड़बड़ियों के केस सामने आए हैं वो हैरान करने वाले हैं, उन्होंने लिखा कि ये गड़बड़ी पूरी व्यवस्था पर ही सवालिया निशान लगाता है।

 

सीएम केजरीवाल में दिखे कोरोना के लक्षण ! खुद को किया आइसोलेट, कल होगा टेस्ट

दुनियाभर में में जारी है कोरोना से लोगों की जंग, इन देशों में बढ़ रहा वायरस का आतंक

कोरोना की मार ने पकड़ी रफ़्तार, अमेरिका के और भी बदतर हो सकते है हाल

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -