यूपी में महिलाओं के साथ अपराध जारी, प्रियंका ने योगी सरकार पर साधा निशाना
यूपी में महिलाओं के साथ अपराध जारी, प्रियंका ने योगी सरकार पर साधा निशाना
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में महिला विरोधी अपराध की कई हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ को बताना चाहिए कि 'मिशन शक्ति' अभियान कितना कामयाब रहा है। बता दें कि कुछ हफ्ते पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने के लक्ष्य के साथ 'मिशन शक्ति' अभियान की शुरुआत की थी।

इसकी शुरुआत के समय कहा गया था कि अभियान के प्रथम चरण में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के संबंध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रियंका ने राज्य में महिला विरोधी अपराध की कई घंटनाओं का हवाला देते हुए ट्वीट में लिखा था कि, ''क्या उत्तर प्रदेश के सीएम ये बताने का कष्ट करेंगे कि उनका 'मिशन शक्ति' कितना सफल रहा?'' 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने दावा करते हुए कहा कि, ''उत्तर प्रदेश से महिलाओं के खिलाफ अपराधों की आ रही खबरें तो कह रही हैं कि उत्तर प्रदेश महिलाओं के लिए एकदम सुरक्षित नहीं है। कई जगहों पर तो लड़कियों ने जान दे दी क्योंकि उनकी कोई सुनवाई न हुई।'' हालांकि, इस पर अभी तक योगी सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

पंजाब में 'एकला चलो रे' की राह पर भाजपा, 24 साल बाद अकेले लड़ सकती है चुनाव

बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष बोले- भाड़े के सैनिक से युद्ध जीतना चाहती है TMC

गुपकार के जरिए कांग्रेस पर भड़के अमित शाह, कहा- क्या इस गैंग का समर्थन करते हैं सोनिया-राहुल ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -