'युवा शहीद होने को तैयार, लेकिन सरकार उन्हें पेंशन नहीं देगी..', अग्निवीर को लेकर भाजपा पर भड़कीं प्रियंका
'युवा शहीद होने को तैयार, लेकिन सरकार उन्हें पेंशन नहीं देगी..', अग्निवीर को लेकर भाजपा पर भड़कीं प्रियंका
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे सियासी दलों का प्रचार अभियान भी तेज होने लगा है। इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंडी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के लिए क्या किया है? आज 63,000 सरकारी पद रिक्त पड़े हैं, मगर आपको रोजगार नहीं मिल रहा है क्योंकि भाजपा आपको रोजगार देने का इरादा नहीं है। हर भर्ती में घोटाला हो रहा है। अब आप सबको जागरूक होने की आवश्यकता है। 

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षकों की भर्ती हो या पुलिस की, हर भर्ती में घोटाला हो रहा है। इस सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए क्या किया है? मौजूदा समय में GST और कमरतोड़ महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हमारे युवा देश के लिए शहीद होने के लिए तैयार हैं। वे कह रहे हैं कि हम देश की रक्षा के लिए सीमा पर खड़े होंगे, मगर सरकार उनके लिए अग्निवीर लेकर आ रही है। सरकार कह रही है कि आपको न कोई पेंशन मिलेगी, न रैंक मिलेगी। चार वर्ष के बाद आप अपने घर लौट जाइए। 

प्रियंका ने आरोप लगते हुए कहा कि गुजरात से हिमाचल प्रदेश तक जनता भाजपा की विफल नीतियों से परेशान है। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारों की नीतियां सिर्फ उनके उद्योगपति मित्रों के लिए हैं। किसानों को उनकी फसलों की कीमतें निर्धारित करने का अधिकार नहीं है। यह उद्योगपतियों द्वारा दाम तय किये जा रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में आम लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। यह राजनीति बीते पांच वर्षों से जारी है। क्या आप इनको पांच वर्ष और देंगे। क्या भाजपा ने आपसे किए गए वादों को पूरा किया है ? 

देश के महान व्यक्तित्व की जयंती व पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

NCP प्रमुख शरद पवार की तबियत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुए भर्ती

उच्च शिक्षा मंत्री ने महाविद्यालय के नवीन कक्षो का किया लोकार्पण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -