NCP प्रमुख शरद पवार की तबियत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुए भर्ती
NCP प्रमुख शरद पवार की तबियत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुए भर्ती
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार की तबियत खरब हो गई है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। खबर है कि उन्हें इस हफ्ते ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वह आगामी नवंबर में होने वाले पार्टी कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहेंगे। बताया जा रहा है कि वह कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' यात्रा में भी शामिल होंगे।

NCP ने बताया है कि तबियत खराब होने के कारण पवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पार्टी ने बताया है कि उन्हें 2 नवंबर तक अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। साथ ही पवार शिर्डी में 4-5 नवंबर को होने वाले कैंप में शामिल होंगे। खास बात है कि 81 वर्षीय शरद पवार लगातार राजनीति में एक्टिव बने हुए हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा 8 अवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। खबर है कि पदयात्री नांदेड़ के रास्ते राज्य में यात्रा की शुरुआत करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने बताया  है कि पवार ने यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

पटोले ने बताया था कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के चीफ उद्धव ठाकरे को भी भारत जोड़ो यात्रा का निमंत्रण भेजा गया था। हालांकि, उनकी तरफ से अभी तक इसे स्वीकार नहीं किया गया है। कांग्रेस प्रदेश प्रमुख ने जानकारी दी थी कि राहुल यात्रा के हिस्से के रूप में नांदेड़ और शेगांव में रैलियां संबोधित करेंगे।

उच्च शिक्षा मंत्री ने महाविद्यालय के नवीन कक्षो का किया लोकार्पण

हिन्दी साहित्य को डिजिटल रूप में समृद्ध कर रहा मातृभाषा डॉट कॉम

अब विधायक कुणाल चौधरी ने राहुल गांधी को बताया भगवान राम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -