चुनाव प्रचार के मामले में तो योगी से आगे रहीं हैं प्रियंका, क्या कांग्रेस को मिलेगा इसका लाभ ?
चुनाव प्रचार के मामले में तो योगी से आगे रहीं हैं प्रियंका, क्या कांग्रेस को मिलेगा इसका लाभ ?
Share:

लखनऊ: आज उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। इन सभी राज्यों में से यूपी बेहद अहम माना जा रहा है। अगर यूपी के 7 चरणों के प्रचार अभियान में चुनावी सभाओं की तादाद पर नजर डालें तो सभी शीर्ष नेताओं में से कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सबसे ज्यादा पसीना बहाया है। उन्होंने राज्य में सर्वाधिक सभाओं को संबोधित किया है। राज्य के सीएम योगी आदित्‍यनाथ चुनावी सभाओं के मामले में प्रियंका के बाद दूसरे स्थान पर रहे। यूपी की 403 विधानसभा सीटों के लिए 10 फरवरी से 7 मार्च तक 7 चरणों में वोट डाले गए थे, जिनके नतीजे आज 10 मार्च को आएंगे। 

विभिन्न दलों से एकत्रित जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी ने यूपी के सत्‍ता संग्राम में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के लिए 209 रैलियां और रोड शो किए। अभियान के स्कोर बोर्ड के अनुसार, योगी आदित्यनाथ ने भाजपा को लगातार दूसरी बार सत्ता में वापस लाने के लिए राज्य भर का दौरा कर 203 रैलियां और रोड शो किए। वहीं, यूपी में सत्ता की दौड़ में प्रमुख दावेदार राज्य की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सपा गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए 131 रैलियां और रोड शो किये।

वहीं, पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के मूल मंत्र ‘आएंगे तो योगी ही’ पर जोर देने के लिए बड़ी तादाद में रैलियों को संबोधित किया और रोड शो भी किये। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बाद भी पीएम मोदी ने सियासी रूप से बेहद अहम राज्य में 7 चरणों के मतदान के दौरान 28 रैलियों और रोड शो को संबोधित किया। पीएम मोदी अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में एक रात रुके भी और 5 मार्च को सातवें और अंतिम चरण के लिए अभियान ख़त्म होने से पहले वाराणसी के खजूरी गांव में एक रैली के साथ अपना अभियान समाप्त किया। ऐसे में अब देखना ये होगा कि राज्य में किसकी मेहनत रंग लाती है। 

गोवा में रिजल्ट से पहले शुरू हुई रिसोर्ट पॉलिटिक्स, कांग्रेस ने बंद किए अपने उम्मीदवार

मायावती का 'भाई-भतीजावाद'! आनंद कुमार को 'राष्ट्रीय उपाध्यक्ष' तो आकाश को दिया नेशनल को-ऑर्डिनेटर का पद

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अमित शाह ने महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -