सोनिया गांधी ने आरएसएस के बहाने पीएम मोदी पर किया हमला, लगाया यह आरोप
सोनिया गांधी ने आरएसएस के बहाने पीएम मोदी पर किया हमला, लगाया यह आरोप
Share:

नई दिल्लीः कांग्रेस की अंतरिंम अध्यक्षा सोनिया गांधी नेे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आरएसएस को भारत का प्रतीक बनाना चाहते हैं। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पदयात्रा के समापन के बाद सानिया गांधी ने यह टिप्पणी की। कांग्रेस की अंतरिंम अध्यक्ष ने मोदी और भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘गांधी जी का नाम लेना आसान है, लेकिन उनके बताए रास्ते पर चलना मुश्किल है।

गांधी जी का नाम लेकर भारत को अपने रास्ते पर ले जाने वाले पहले भी कम नहीं थे, मगर बीते कुछ सालों में साम-दाम-दंड-भेद का खुला खेल करके वो अपने आपको बहुत ताकतवर समझते हैं।’ उन्होंने कहा कि इन सबके बावजूद भारत नहीं भटका तो इसकी वजह है कि हमारे देश की बुनियाद में गांधी के आदर्शों की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि भारत और गांधी एक दूसरे के पर्याय है। यह अलग बात है कि कुछ लोग इसे उलटा करने की कोशिश करते हैं। कुछ लोग चाहते हैं कि गांधी नहीं बल्कि आरएसएस भारत का प्रतीक बन जाए। मैं ऐसे लोगों को बताना चाहती हूं कि हमारे देश की मिलीजुली संस्कृति और समाज गांधी जी की सर्वसमावेशी व्यवस्था के अलावा दूसरे के बारे में सोच नहीं सकता।

उन्होंने कहा कि जो लोग असत्य के आधार पर राजनीति कर रहे हैं वो कैसे समझेंगे कि गांधी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। जो सारी शक्ति अपनी मुठ्टी में रखना चाहते हैं वे कैसे समझेंगे कि गांधी जी के स्वराज का क्या मतलब है। सोनिया ने कहा कि जिन्हें मौका मिलते ही अपने को सर्वेसर्वा बताने की इच्छा हो वो कैसे समझेंगे कि गांधी जी की सेवा का क्या मतलब है? कांग्रेस के इस यात्रा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधते हुए कांग्रेसियों को राहुल गांधी की परिक्रमा करने की सलाह दे डाली।

भारत में बड़े आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं पाक आतंकी, अमेरिका ने जताई आशंका

सेना प्रमुख रावत ने की मालदीव के विदेश मंत्री से मुलाकात, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र चुनावः कांग्रेस ने जारी की 52 उम्मीदवारों की लिस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -