75 फीट का था प्रियंका का ये खास गाउन, बनाने में लगे 1826 घंटे
75 फीट का था प्रियंका का ये खास गाउन, बनाने में लगे 1826 घंटे
Share:

बॉलीवुड और हॉलीवुड के न्यूलीवेड प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं. उनकी सभी फोटोज में दोनों का रॉयल लुक नजर आ रहा है. आपको बता दें प्रियंका और निक की फोटोज शेयर होते ही इंटरनेट पर वयरल हो गई हैं. सभी तस्वीरों में दोनों का बेहद ही स्टनिंग लुक नजर आ रहा हैं. प्रियंका के क्रिश्चियन वेडिंग गाउन की काफी चर्चा है. आपको बता दें प्रियंका ने राल्फ लॉरेन का गाउन पहना था.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nickyanka Ki Shaadi (@priyanka.news) on

प्रियंका के लुक में ये गाउन उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है. प्रियंका इस गाउन को पहनकर बेहद आकर्षक लग रही है. जिसने भी उनका गाउन देखा वो हैरान हो गया क्योकि प्रियंका का गाउन काफी ज्यादा लम्बा था. आपको बता दें कि उनकी शादी की तस्वीरें People मैगजीन ने जारी की हैं.प्रियंका ने अपनी क्रिश्चियन वेडिंग में हैंड एम्ब्रॉयडेड फ्लोरल गाउन पहना है. सूत्रों की माने तो प्रियंका के इस वेडिंग गाउन की एम्ब्रॉयडी में 1826 घंटे लगे हैं.

जी हाँ... प्रियंका के हाई नेक कॉलर, फुल लॉन्ग स्लीव गाउन में 23 लाख सीक्वेंस से कारीगरी की गई है. रिपोर्ट्स की माने तो उनका ये गाउन 75 फीट लंबा है. इस गाउन का लुक ट्रांसपेरेंट है. गौरतलब है कि प्रियंका और निक ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी.

प्रियंका के इस खूबसूरत लहंगे को बनाने में लगे 3720 घंटे, खासियत जानकर उड़ जाएंगे होश

पापा जोनस ने बहु प्रियंका के लिए शेयर किया एक खास मैसेज, कही ये बात

बहन प्रियंका के गाने पर परिणिती ने किया धमाकेदार डांस, लोग हुए दीवाने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -