प्लेन में दिखा प्रियंका चोपड़ा का अनोखा अंदाज
प्लेन में दिखा प्रियंका चोपड़ा का अनोखा अंदाज
Share:

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाली मशहूर अभिनेत्री प्र‍ियंका चोपड़ा अपने देसी स्टाइल को कभी नहीं छोड़तीं। चाहे वो खाने में उनकी देसी चॉइस हो या फिर ड्रेस के मामले में उनका साड़ी से प्यार। प्र‍ियंका का यह देसी स्टाइल हर बार फैंस का दिल जीत लेता है। एक बार फिर प्र‍ियंका ने अपने देसी होने का सबूत दिया है। उन्हें प्लेन में पालथी मारकर बैठे देखा गया, जिसकी फोटो बहुत वायरल हो रही है। 

वही इस फोटो की विशेषता प्र‍ियंका के बैठने का अंदाज है जिसमें वे पालथी मारकर बैठी नजर आई। रिपोर्ट के अनुसार, यह फोटो उस समय की है जब प्र‍ियंका हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल की शूट‍िंग के लिए अपने सह-कलाकार के साथ स्पेन जा रही थीं। इसमें प्र‍ियंका ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप्ड टॉप, बेज कलर की पैंट तथा ग्रे शेड का ब्लेजर पहनी दिखाई दी। 

वही हाल ही में प्र‍ियंका ने ग्लोबल सिटीजन लाइव इवेंट में भाग लिया था। पेर‍िस में आयोज‍ित इस शो में प्र‍ियंका ने शो को होस्ट किया। उन्होंने इवेंट डे से वक़्त निकालकर एफिल टावर के साथ अपनी कुछ सोलो तस्वीरें भी साझा की थीं। इनमें प्र‍ियंका प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन अर्थ थीम्स आउटफ‍िट में जबरदस्त लग रही थीं। अभिनेत्री के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो इन दिनों प्र‍ियंका सिटाडेल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अतिरिक्त प्र‍ियंका के पास कई हॉलीवुड एवं बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। वे हॉलीवुड स्टार कीनू रीव्स के साथ मैट्र‍िक्स 4, मिंडी केलिंग के साथ एक रोमांट‍िक कॉमेडी, वेड‍िंग थीम्स रियलिटी शो, मां आनंद शीला की बायोप‍िक तथा फरहान अख्तर की बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में काम कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई आलिया-रणबीर की रोमांटिक तस्वीरें

'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' बंद होते ही विक्की कौशल को मिली एक और फिल्म

अक्षय-इमरान के हाथ लगी करण जौहर की ये बेहतरीन फिल्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -