होने जा रहा है निक-प्रियंका का तलाक!, अभिनेत्री ने किया इशारा
होने जा रहा है निक-प्रियंका का तलाक!, अभिनेत्री ने किया इशारा
Share:

साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी कर हर किसी को हैरान कर दिया था। इस कपल ने एक दूजे को काफी समय तक डेट किया और फिर बड़े ही धूमधाम के साथ जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिन्दु और ईसाई रीति रिवाज से शादी की थी। वहीं आज तक प्रियंका और निक के शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। शादी के बाद प्रियंका ने अपना सरनेम प्रियंका चोपड़ा से बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था। वहीं अब शादी के तीन साल बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया है कि हर कोई हैरान है।

जी दरअसल शादी के तीन सालों में कई बार उनके तलाक की खबरें आईं जिन्होंने सभी को हैरान कर दिया। हालाँकि दोनों ने हमेशा ही अपनी रोमांटिक तस्वीरों से लोगों का मुंह बंद कर दिया कर दिया। लेकिन इस बार कुछ हैरान कर देने वाला हुआ है। इस बार फिर से प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। जी दरअसल, प्रियंका ने अपने नाम के पीछे से अपने पति के जोनस सरनेम को हटा लिया है। आप देख सकते हैं प्रियंका चोपड़ा ने हाल में ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट(इंस्टाग्राम ) से अपने पति का नाम हटा लिया है।

उनके ऐसा करने के बाद अदाकारा के करोड़ों फैंस परेशान हैं और अनुमान लगा रहे हैं कि प्रियंका और निक जोनस के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा! हालाँकि ऐसा क्या हुआ कि प्रियंका ने जोनस सरनेम हटा लिया इस बारे में कुछ खबर नहीं है। आपको बता दें कि बीते दिनों ही प्रियंका और निक जोनस ने शादी के बाद पहली बार एक दूसरे के साथ दीपावली बनाई थी। उस दौरान दोनों साथ में पारंपरिक कपड़ों में मां लक्ष्मी की पूजा करते नजर आए थे। उन तस्वीरों को प्रियंका ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था। हालाँकि अब क्या हुआ है और सच में दोनों के बीच सब ठीक है या नहीं? यह तो दोनों ही बता सकते हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने इस तरह बनाया सुष्मिता सेन के जन्मदिन को खास

मैट्रिक्स के पोस्टर में नज़र नहीं आई प्रियंका तो निराश हुए फैंस, कहा- पोस्टर में कहां हैं?

शादियों का सीजन शुरू होते ही 'भईया के बारात' ने मचाई जबरदस्त धूम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -