प्रियंका चोपड़ा ने इस तरह बनाया सुष्मिता सेन के जन्मदिन को खास

प्रियंका चोपड़ा ने इस तरह बनाया सुष्मिता सेन के जन्मदिन को खास
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने कल अपना जन्मदिन मनाया। बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना चुकी सुष्मिता का जन्मदिन बहुत विशेष रहा है। उनके जन्मदिन पर बहुत ढ़ेर सारी शुभकामनाएं उन्हें दिन भर मिली किन्तु लेट नाईट उन्हें एक विशेष बधाई प्राप्त हुई। उनकी सबसे अच्छी मित्रों में से एक प्रियंका चोपड़ा ने उनके साथ की एक पुरानी फोटो साझा करके उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक विशेष जन्मदिन विश भी लिखा।

प्रियंका चोपड़ा ने सुष्मिता के जन्मदिन की रात में उन्हें बर्थडे विश किया। उन्होंने देर से ही सही उनके जन्मदिन को स्पेशल बना ही दिया। उन्होंने तीन पुरानी फोटोज का एक कोलॉज साझा किया। जिसमें प्रियंका एवं सुष्मिता मस्ती करते नजर आ रहे हैं। उन फोटोज में इन दोनों के साथ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। प्रियंका ने इस पोस्ट में लिखा है, हैप्पी बर्थडे सुष्मिता, मैं आपको ढ़ेर सारा प्यार एवं शुभकामनाएं आपके इस स्पेशल दिन पर भेज रही हूं”।

वही उनके जन्मदिन के दिन ही उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने बड़ी प्यारी फोटो साझा करके उन्हें बधाई दी थी। 45 वर्षीय सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर 1975 को हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में हुआ था। सुष्मिता आरम्भ में मॉडलिंग करती थी मगर मिस इंडिया एवं मिस यूनिवर्स के खिताब ने उनकी जिंदगी बदल दी। इसके पश्चात् वो सिनेमा में आ गईं। यहां उन्होंने बहुत नाम कमाया। उन्होंने फिल्म ‘दस्तक’ से अपने फिल्मी करियर का आरम्भ किया था। उनके पश्चात् ‘आंखें, ‘मैं हूं ना’, ‘क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता’ तथा ‘नो प्रॉब्लम’ जैसी मूवीज में काम किया।

डायलॉग नहीं बल्कि गूंगे का अभिनय कर लोगों के दिलों में छाए तुषार कपूर

करोड़पति बिजनेसमैन से शादी कर इस मशहूर अभिनेत्री ने बॉलीवुड को कह दिया था अलविदा

Aarya 2 के रिलीज़ से पहले सुष्मिता ने कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -