अनुष्का के घर गुंजी किलकारी तो प्रियंका चोपड़ा ने भी किया बेबी प्लानिंग का खुलासा
अनुष्का के घर गुंजी किलकारी तो प्रियंका चोपड़ा ने भी किया बेबी प्लानिंग का खुलासा
Share:

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी खूबसूरत अदाओं से सभी का दिल जीत चुकीं अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड फिल्मों के शूट में व्यस्त हैं। वैसे वह अपने काम के साथ-साथ अपने निजी जीवन के कारण भी चर्चाओं में रहती हैं। उनके पति निक जोनस भी आए दिन सुर्ख़ियों का विषय बन जाते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमे उन्होंने बेबी प्लानिंग को लेकर बड़ी बात बोली है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि वह कितने बच्चे चाहती हैं। आप सभी जानते ही होंगे बीते कल ही अनुष्का बेबी गर्ल की माँ बनी हैं। ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा का इंटरव्यू वायरल हो रहा है।

हाल ही में जब प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि 'वह कब मां बनने वाली हैं।' तो इस सवाल पर अभिनेत्री ने चौकाने वाला जवाब दिया। एक्ट्रेस ने कहा, 'जब निक जोनस मेरे साथ होते हैं तो मैं काफी आरामदायक महसूस करती हूं। मैं अपनी प्रोफेशनल जिंदगी में जैसी भी रहूं, लोग मेरे बारे में कुछ भी सोचें। मैं एक लड़की हूं जो अपनी जिंदगी बेहतरीन तरह से जीना चाहती हूं। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि निक जोनस जैसा पार्टनर मुझे मिला। मुझे बच्चे चाहिए। ढेर सारे बच्चे चाहिए। उतने बच्चे चाहिए, जितने मैं कर सकती हूं।'

इसी के साथ आगे उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ अपने एज गैप को लेकर बात की। उन्होंने कहा, 'निक ने भारत को बिल्कुल ऐसे अपनाया, जैसे पानी में मछली। किसी दूसरे कपल की तरह आपको एक-दूसरे की आदतों और पसंद-नापसंद को समझना होता है इसलिए, यह किसी बाधा से अधिक एडवेंचर होता है।' आपको हम यह भी बता दें कि प्रियंका और निक के उम्र में 10 साल का अंतर् है। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी और आज दोनों अच्छा जीवन बिता रहे हैं।

BB14 हाउस से बेघर हुए विकास गुप्ता, ये है वजह

देशभर में बर्ड फ्लू से हड़कंप, कहीं पार्क बंद तो कहीं मुर्गियों को मारने के आदेश

लगातार पांचवे दिन स्थिर पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -