शादी के लिए जोधपुर पहुंचीं प्र‍ियंका, दूल्हा-दुल्हन का इस खास अंदाज़ में हुआ स्वागत
शादी के लिए जोधपुर पहुंचीं प्र‍ियंका, दूल्हा-दुल्हन का इस खास अंदाज़ में हुआ स्वागत
Share:

बॉलीवुड के बाद इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अमेर‍िकन स‍िंगर निक जोनस के साथ सात फेरे लेने को तैयार है. अपनी शादी के लिए प्रियंका और निक राजस्थान के जोधपुर पहुंच गए हैं. आपको बता दें प्र‍ियंका ने देश के खबसूरत शहर जोधपुर को शादी के लिए चुना है. प्र‍ियंका का ये देसी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. जैसे ही प्रियंका और निक जोधपुर पहुंचे उनका वहां भव्य स्वागत हुआ.

प्रि‍यंका और न‍िक जोनस को संग में देखने के लिए फैंस और मीड‍िया की भीड़ जुट गई. फैंस ने प्र‍ियंका और निक का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया. सभी ने प्रियंका और निक का खास वेलकम किया और फैंस का इतना प्यार देखकर देसी गर्ल ने हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया. सोशल मीडिया पर उनकी कई सारी फोटोज वायरल हो रही हैं जिनमे निक और प्रियंका लोगों की भीड़ के बीच में दिख रहे हैं.

आपको बता दें प्रियंका और निक की शादी में शामिल होने के लिए न‍िक जोनस के भाई जो जोनस और उनकी पार्टनर और हॉलीवुड स्टार सोफी टर्नर समेत कई मेहमान जोधपुर पहुंचे. इन सभी व‍िदेशी मेहमानों को देसी अंदाज में देखा गया. बीते दिन ही मुंबई में प्रियंका ने गणेश पूजा रखवाई थी जिसमे जोनस पर‍िवार इंड‍ियन अटायर में नजर आया. आपको बता दें न‍िक-प्र‍ियंका की शादी 2 द‍िसंबर को होगी. शादी से पहले मेहंदी और संगीत की रस्म का आयोजन किया जाएगा. ये सभी फंक्शन्स जोधपुर में ही होंगे.

प्रियंका को हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स मिलना हुए बंद, लिया ये बड़ा फैसला

प्रियंका की शादी में नहीं आएंगी उनकी सबसे खास विदेशी दोस्त

शादी के लिए परिवार वालों के साथ जोधपुर रवाना हुईं प्रियंका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -