एक्स-बॉयफ्रेंड्स संग ब्रेकअप पर प्रियंका चोपड़ा ने किए ये बड़े खुलासे
एक्स-बॉयफ्रेंड्स संग ब्रेकअप पर प्रियंका चोपड़ा ने किए ये बड़े खुलासे
Share:

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा किसी न किसी कारण के चलते अक्सर ख़बरों में छा ही जाती हैं। हाल ही में प्रियंका की वेब सीरीज 'सिटाडेल' रिलीज हुई है, जिसे मिलीजुली प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है। इसे प्रमोट करने के लिए आजकल प्रियंका मीडिया से रूबरू हो रही हैं। हाल ही में ऐलेक्स कूपर के पॉडकास्ट 'कॉल हर डैडी' में पहुंचीं। इस के चलते प्रियंका ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कुछ हैरान कर देने वाले खुलासे किए। 

इस पॉडकास्ट में प्रियंका ने भारतीय फिल्मों में एक्टर्स को डेट करने को लेकर खुलकर चर्चा की। अपने सभी एक्स बॉयफ्रेंड्स को प्रियंका ने ग्रेट बताया। लेकिन साथ ही यह भी कहा कि सभी के साथ उनका ब्रेकअप काफी खराब लेवल पर हुआ था। बता दें कि प्रियंका का नाम शाहिद कपूर, हरमन बवेजा एवं शाहरुख खान संग जुड़ चुका है। प्रियंका ने इस पॉडकास्ट में स्वयं को 'सीरियल मोनोगैमिस्ट' (वे लोग, जिनका वर्षों का रोमांटिक रिलेशनशिप होता है।) बताया। प्रियंका ने कहा- मैं एक के बाद एक रिलेशनशिप में रही। बीच में कुछ गैप नहीं लिया। मैंने बहुत काम किया है। और इसी के साथ मैंने उन्हीं एक्टर्स को डेट किया, जो मेरे सह-कलाकार हुआ करते थे। मुझे अनुमान था कि एक रिलेशनशिप किस तरह का होता है। कई बार ऐसा भी हुआ, जब मैंने लोगों को अपने आइडिया के हिसाब से रिश्ते में ढालने का प्रयास करती रही। जिन भी लोगों को मैंने डेट किया, वह सभी बेहतरीन थे। हां, शायद मेरे ब्रेकअप खराब लेवल पर हुए, लेकिन जिन लोगों को मैंने डेट किया, वे सभी वंडरफुल थे।

वही जब मैंने निक जोनस को डेट करना शुरू किया तो मैंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के पश्चात् दो वर्षों का गैप मारा। मैं स्वयं को वक़्त देना चाहती थी। काम पर फोकस करना चाहती थी। निक संग डेटिंग जर्नी पर चर्चा करते हुए प्रियंका ने कहा- 'क्वांटिको' के मेरे सह-कलाकार निक को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। लेकिन उनमें से एक चाहता था कि मैं निक को एक मौका दूं। मैं हमेशा निक के साथ फोन पर होती थी। निक को उनके भाई केविन ने समझाया तथा मिलने के लिए कहा। मैंने एक रात निक को अच्छी तरह गूगल किया तथा उनके एक वीडियो पर मेरी नजर पड़ी। उसे देखने के बाद मैंने उनके साथ डेट पर जाने के लिए हामी भरी थी। आपको बता दें कि प्रियंका की एक वर्ष की बेटी है, जिसका नाम मालती मैरी जोनस है। 

'कोई फर्जी आदेश न मानें, मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री ही रहेगी The Kerala Story..', गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का ऐलान

फिल्मों में आने से पहले ये काम करते थे सदाशिव अमरापुरकर

10 पार्ट्स में महाभारत बनाएंगे राजामौली, ये स्टार्स आ सकते है नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -