प्रियंका बनीं धरती की सबसे हॉट महिला
प्रियंका बनीं धरती की सबसे हॉट महिला
Share:

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने ब्यॉयफ्रेंड निक जोनास से रिश्तों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस समय प्रियंका निक को इंडिया अपने परिवार से मिलाने लाई हुई हैं और दोनों इंडिया में काफी इंज्वॉय कर रहे हैं। हाल ही में ये दोनों परिवार को साथ गोवा भी घूमने गए थे। बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का दबदबा कायम करने वाली प्रियंका अब धरती की सबसे हॉट महिला बन गई हैं। जी, हां ये सच है कि बॉलीवुड की इस देशी गर्ल को दुनिया की सबसे हॉट महिला का खिताब  मिला है और यह खिताब एक सुप्रसिद्ध मैगजीन ने दिया है। 


खबरों के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा को  मैक्सिम मैग्जीन इंडिया  ने दुनिया की सबसे हॉट महिला बताया है। मैग्जीन ने प्रियंका चोपड़ा को अपने कवर पेज पर जगह दी है। इसके साथ ही प्रियंका ने पांचवी बार इस मैग्जीन के कवर पेज पर आने का रिकॉर्ड बना लिया है। मैग्जीन ने अपने कवर पेज पर प्रियंका को जगह देते हुए लिखाए ‘Priyanka chopra the hottest woman on the planet'। मैग्जीन ने उनके बारे में  लिखा कि वह टैलेंट से  भरपूर है, उनके पास दिमाग है और सुंदरता भी। उनके करोड़ों फॉलोवर्स हैं, जो उन्हें सपोर्ट करते हैं। मैग्जीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मैग्जीन का कवर पेज पोस्ट करते हुए लिखा, 'प्रियंका चोपड़ा 2018 में दुनिया की 100 हॉटेस्ट महिलाओं की सूची में वापस आ गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने पांच बार मैग्जीन के कवर पेज पर आने का रिकॉर्ड भी बनाया है। वेलकम बैक पीसी।' 


बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सलमान खान के साथ 'भारत' मे नजर आएंगी। फिलहाल हॉलीवुड की क्वांटिको सीरीज पूरी करने के बाद देश लौट आई हैं और इस समय अपने ब्यॉयफ्रेंड निक जोनास और परिवार के साथ समय बिता रही हैं। ऐसी भी खबरे आ रही हैं कि जल्द ही प्रियंका और निक सगाई कर सकते हैं। 

बिन फेरे एक दूजे के हुए प्रियंका और निक, ये रहा सबूत

बॉयफ्रेंड संग आकाश अंबानी और श्लोका की मेहँदी सेरेमनी में पहुंची प्रियंका

विदेशी बॉयफ्रेंड ने प्रियंका को इतने खास अंदाज़ में किया प्रपोज़

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -