बिना पैसे दिए प्रियंका चोपड़ा को मिला ब्लू टिक! जानिए क्या बोली एक्ट्रेस?
बिना पैसे दिए प्रियंका चोपड़ा को मिला ब्लू टिक! जानिए क्या बोली एक्ट्रेस?
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का भी ट्विटर का ब्लू टिक हाल ही में गायब हो गया था, जिसके कारण ट्विटर ब्लू सर्विस का लागू होना था। हालांकि अब प्रियंका चोपड़ा का ब्लू टिक वापस आ गया है, जिसको लेकर प्रियंका ने एक ट्वीट किया है। प्रियंका के ट्वीट से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने इसके लिए कोई भुगतान नहीं किया है तथा ये अपने आप ही वापस आ गया है। वैसे बता दें कि शाहरुख खान, सलमान खान आदि का भी ब्लू टिक वापस आ गया है।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस का ट्विटर पर ब्लू टिक लौट आया है, मगर ऐसा लगता है कि उन्होंने इसके लिए ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है तथा ये बात प्रियंका के ट्वीट से झलक रही है। अपने ट्वीट में प्रियंका ने लिखा, 'वोह... मुझे नहीं पता लेकिन मेरा ब्लू टिक वापस आ गया। मैं वापस प्रियंका बन गई।' सोशल मीडिया पर प्रियंका का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रियंका का ये ट्वीट वायरल हो रहा है तथा सोशल मीडिया उपयोगकर्ता तेजी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक तरफ जहां प्रियंका को बधाई दे रहे हैं तो दूसरी तरफ कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं का पूछना है कि आखिर बिना ट्विटर ब्लू  सब्सक्राइब्ड के कैसे उनका ब्लू टिक वापस आ गया। वहीं कुछ ने कमेंट में लिखा है कि प्रियंका ने ट्विटर ब्लू लिया है, मगर दिखा नहीं रही हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेजन प्राइम की वेब सीरीज, सिटाडेल के लिए ख़बरों में हैं। 

कंगना रनौत ने लगाई इंटरनेट पर आग, अदा देख फैंस हुए बेकाबू

शाहरुख खान के मन्नत के बाहर मची भगदड़, पुलिस ने किया लाठी चार्ज!

'मन्नत' के आगे उमड़ा लोगों का हुजूम, शाहरुख़ खान की झलक पाते ही हुए दीवाने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -