सिक्किम पर बोलकर फंसी 'देसी गर्ल'
सिक्किम पर बोलकर फंसी 'देसी गर्ल'
Share:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जो के एक बार फिर से सोशलमीडिया साइट्स पर सभी के बीच में निशाने पर आ गई है. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जिन्होंने बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का जादू चलाया है. देखा जाए तो अभी हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक समारोह के तहत टोरंटो इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल में एक इंटरव्यू के दौरान सवाल जवाब के दौर से गुजर रही थी तो ऐसे में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भारत के सिक्किम को उग्रवाद से परेशान राज्य बताया था. दरअसल, यहां उनकी फिल्म 'पहुना' को स्टैंडिंग ओविएशन मिला, जिसे उन्होंने खुद प्रड्यूस किया है. उन्होंने बताया कि 'पहुना' उस राज्य से पहली फिल्म है.

प्रियंका के इस बयान के बाद सोशल साइट पर उनके खिलाफ नाराजगी साफ झलकने लगी. प्रियंका चोपड़ा के सिक्किम पर दिए गए इस बयान के बाद अब सोशलमीडिया साइट्स पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे है. प्रियंका के इस बयान के बाद सोशल साइट पर लोगों ने प्रियंका को घेरते हुए कहा कि सिक्किम भारत का सबसे शांतिपूर्ण राज्य है.

प्रियंका ने पिछले दिनों अपने एक इंटरव्यू में कहा, 'भारत के नॉर्थ-ईस्ट में सिक्किम एक छोटा सा राज्य है, जहां कभी कोई फिल्म इंडस्ट्री नहीं रही, न ही इस रीजन के किसी शख्स ने कोई फिल्म बनाई. ये (पहुना) पहली ऐसी फिल्म है जो उस क्षेत्र से जुड़ी है, क्योंकि यहां काफी विद्रोह और परेशान करने वाली स्थितियां हैं.' बस फिर क्या था उनके यह कहने के बाद ही विवाद की स्थिति निर्मित हो गई.  

बॉलीवुड और हॉलीवुड से जुडी चटपटी और मज़ेदार खबरे, फ़िल्मी स्टार की जिन्दगी से जुडी बातें, आपकी पसंदीदा सेलेब्रिटी की फ़ोटो, विडियो और खबरे पढ़े न्यूज़ ट्रैक पर

हिरन शिकार केस की अंतिम बहस शुरू, अब बढ़ सकती है सलमान की मुश्किलें

श्रद्धा की खातिरदारी में प्रभास ने किया स्पेशल लंच का इंतज़ाम

अब तापसी पन्नू भी हुई ट्रोलिंग का शिकार...

NFAI से भारत समेत कई विदेशी फिल्मो के 9200 ओरिजिनल प्रिंट हुए गायब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -