फ्रैक्चर होने के बावजूद रेड कार्पेट पर दिखा ऐश्वर्या राय का जलवा, माँ को संभालती नजर आई बेटी आराध्या
फ्रैक्चर होने के बावजूद रेड कार्पेट पर दिखा ऐश्वर्या राय का जलवा, माँ को संभालती नजर आई बेटी आराध्या
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी ग्रैंड एंट्री ले ली है। ऐश्वर्या राय बच्चन का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। ऐश्वर्या राय बच्चन फ्रेंच रिवेरा में ब्लैक-गोल्डन कॉम्बिनेशन के साथ व्हाइट रफल स्लीव्स वाले गाउन में हर किसी का दिल जीतती  नजर आई। हाथ में फ्रैक्चर होने के बाद भी ऐश्वर्या ने रेड कार्पेट पर प्रशंसकों को निराश नहीं किया। उनका जलवा देखकर उनके प्रशंसक खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। 

हर तरफ ऐश्वर्या राय के लुक की चर्चा हो रही है। सिर्फ ऐश्वर्या ही नहीं, बल्कि कान्स में आराध्या भी अपने संस्कारों से महफिल लूटती नजर आई। रेड कार्पेट से आराध्या का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर जाती नजर आ रही हैं। इस के चलते कुछ लोग उनकी ड्रेस पकड़कर उनके साथ चलते नजर आ रहे हैं। 

वहीं आराध्या मां का हाथ पकड़कर उन्हें संभालती नजर आ रही हैं। इतनी भीड़ में जिस प्रकार उन्होंने मां को सपोर्ट किया, वो चीज प्रशंसकों का दिल छू गई है। फैन ने लिखा- यकीन नहीं होता ये कितनी बड़ी हो गई है। इसी तरह कई लोगों तरह तरह के कमेंट कर आराध्या की तारीफ की है। वही कान्स इवेंट में आराध्या का आत्मविश्वास देखकर पता चल रहा है कि ऐश्वर्या ने उन्हें कितनी अच्छी परवरिश दी है। 

'सिर पर डाला गर्म पानी और....', गर्लफ्रेंड को लेकर साजिद खान का चौंकाने वाला खुलासा

भरी महफ़िल में इस मशहूर अदाकारा के साथ हुई बदतमीजी, वीडियो शेयर कर बोली- '10 हजार में से किसी 1 ने...'

बाइबिल का अपमान करके फंस गई करीना कपूर खान ! ईसाई समुदाय में आक्रोश, MP हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -