Video : गोवा में बॉयफ्रेंड के सामने रोमांटिक हुई प्रियंका, कर दिया हॉट डांस
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. प्रियंका और निक पिछले कई दिनों से साथ में डिनर डेट पर स्पॉट हो रहे हैं. इन दिनों तो निक प्रियंका के साथ भारत की सैर करने से आए हैं. प्रियंका अपने बॉयफ्रेंड निक और परिवार के साथ गोवा में हॉलिडे मनाने गई हैं. इस दौरान प्रियंका ने अपने बॉयफ्रेंड निक और परिवार के साथ खूब मस्ती की. हाल ही में प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमे दोनों ही बहने रोमांटिक गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

इस वीडियो में आप देख सकते हैं प्रियंका और परिणीति समुद्र किनारे मानसून का लुत्फ़ उठाती हुई नजर आ रही हैं. दोनों बहने 'टिप-टिप बरसा पानी' सॉन्ग गा रही हैं और मस्तीभरा डांस भी कर रही हैं. 9 सेकंड के इस वीडियो में परिणीति और प्रियंका ने दिखा दिया कि वो गोवा में कितना एन्जॉय कर रही हैं. हालाँकि इस दौरान प्रियंका के साथ उनके बॉयफ्रेंड निक कही नजर नहीं आये. परिणीति के इस वीडियो को उनके फैंस ने खूब पसंद किया इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनका ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा हैं.

वैसे कुछ दिन पहले ही निक ने भी अपने ट्वीटर अकाउंट से एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया था जिसमे प्रियंका बारिश में भीगते हुए मस्ती करती हुई नजर आ रही थी. निक ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था 'Her' और इसके साथ ही उन्होंने दिल वाली आँखों का इमोजी भी लगाया था. निक तो अब प्रियंका के प्यार में दीवाने हो गए हैं.

वैसे अब तो प्रियंका और निक दोनों ने ही लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की इच्छा जाहिर कर दी हैं. अब देखना तो ये हैं कि निक के साथ प्रियंका के रिश्ते को उनकी माँ मधु चोपड़ा स्वीकार करती हैं या नहीं. खैर ये तो आने वाला वक्त ही बता देगा तब तक आप प्रियंका और परिणीति का ये मस्तीभरा रेन डांस देखिये.

बॉयफ्रेंड के साथ गोवा में रोमांटिक लंच डेट पर नजर आई प्रियंका चोपड़ा

घूमने नहीं बल्कि विदेशी बॉयफ्रेंड से सगाई करने गोवा गई हैं प्रियंका चोपड़ा?

प्लास्टिक सर्जरी ने ली माइकल जैक्सन की जान? आखिरी समय में थे अकेले

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -