UN GENERAL ASSEMBLY को प्रियंका ने किया संबोधित
UN GENERAL ASSEMBLY को प्रियंका ने किया संबोधित
Share:

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही चर्चाओं में बनी रहती है। करोड़ों फैंस की रोल मॉडल बन चुकी प्रियंका  को हमेशा बड़े-बड़े इवेंट्स में भी स्पॉट भी किया जा चुका है, जहां वह अपनी स्टेटमेंट से सुर्खियां बटोरती हुई दिखाई दे रही है। इसी दौरान हाल ही में प्रियंका न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली को संबोधित करने पहुंची, जहां उन्होंने दुनिया के हालातों पर चिंता भी व्यक्त की है। इस बीच  उन्होंने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई के साथ भी कुछ वक़्त भी बिताया, जिसकी तस्वीरें भी इंटरनेट पर खूब तेजी से वायरल हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियोज और तस्वीरें साझा की है, इसमें वह मलाला यूसुफजई, अमांडा गोर्मन, सोमाया फारूकी और जूडिथ हिल के साथ वार्तालाप करती दिखाई दे रही है। उन्होंने पोस्ट में अमांडा गोर्मन की कही बात का जिक्र करते हुए लिखा, 'इन दो अद्भुत महिलाओं के साथ स्टेज साझा करते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है।' इस फोटो को अमांडा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा लिखा, 'लव यू।' 

वहीं, संबोधन में प्रियंका ने बोला है, "हम आज अपनी दुनिया में एक ऐसे समय में एक महत्वपूर्ण बिंदु पर मिले है जब वैश्विक एकजुटता पहले से कहीं अधिक अहम् है। दुनिया जलवायु संकट और कोरोना वायरस महामारी के विनाशकारी प्रभावों से संघर्ष करने में लगी हुई है। जीवन और आजीविका को ऊपर उठाता है, क्योंकि संघर्ष, क्रोध, गरीबी, विस्थापन, भूख और असमानताएं उस अधिक न्यायपूर्ण दुनिया की नींव को नष्ट करने लगी है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 
एक्ट्रेस ने इस बारें में आगे बोला है, 'मैं इंडिया में पली-बढ़ी हूं, जहां बहुत सारी लड़कियों के लिए शिक्षा तक पहुंच एक चुनौती है, जैसा की दुनिया के कई अन्य भाग में है, जहां बच्चे सीखना चाहते हैं, लेकिन ऐसा करने के लिए चुनौतियां होती हैं। मैं यकीन करती हूं कि एजुकेशन समानता, सामाजिक न्याय, सामाजिक परिवर्तन और लोकतंत्र की आधारशिला मात्र है।'

 

सोशल मीडिया पर फोटोज के साथ वायरल हुआ प्रियंका का दिल जीत लेने वाला पोस्ट

स्टाइलिश लुक से हर किसी को अपना दीवाना बना रही हैली बीबर

प्रियंका ने इस तरह बनाया निक का बर्थडे और भी खास

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -