सोशल मीडिया पर फोटोज के साथ वायरल हुआ प्रियंका का दिल जीत लेने वाला पोस्ट
सोशल मीडिया पर फोटोज के साथ वायरल हुआ प्रियंका का दिल जीत लेने वाला पोस्ट
Share:

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के पाॅपुलर कपल्स में से एक कहे जाते है। निकयंका अक्सर फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। हाल ही प्रियंका ने पति निक जोनस के नाम प्यार भरा पोस्ट भी लिखा है। दरअसल, 16 सितंबर को निक जोनस का 30वां जन्मदिन था। पति निक के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए प्रियंका एक खूबसूरत बर्थडे वेकेशन पर भी गए हुए थे। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर निक जोनस के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो साझा किया हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि निक के इस बर्थडे की थीम गोल्फ पर बेस्ड रही। बता दें कि कपल ने बर्थडे वाले दिन जमकर गोल्फ खेला और पार्टी भी।  वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने खूबसूरत नोट लिखा है। बता दें कि प्रियंका ने लिखा-'बर्थडे  मुबारक हो मेरे प्यार। आपके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहे और आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहे। आई लव यू निक। यह एक ऐसा वीकेंड रहा जिसने मुझे खुशी से भर दिया।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

अपनी बात जारी रखते हुए प्रियंका ने आगे लिखते हुए कहा है कि'इसकी शुरुआत मेरे पति के 30वें बर्थडे सेलिब्रेशन के साथ हुई थी, लेकिन अंत में यह बहुत अधिक हो गया। निक के सभी दोस्तों और परिवार ने कमरे को बहुत प्यार और खुशी से भर दिया।स्कॉट डेल नेशनल(गोल्फ कोर्स) आप घर से दूर हमारा घर हैं। निक के बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारी में मदद करने वाले आप सभी का उचित धन्यवाद नहीं कर सकती।'

स्टाइलिश लुक से हर किसी को अपना दीवाना बना रही हैली बीबर

प्रियंका ने इस तरह बनाया निक का बर्थडे और भी खास

आखिर किस तरह बदली श्रुति हासन की जिंदगी, जानिए..?

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -