CM राइज स्कूल में छात्रों के गायत्री मंत्र पढ़ने पर प्राचार्य ने लगाई रोक, अब CM शिवराज ने किया पद से बर्खास्त
CM राइज स्कूल में छात्रों के गायत्री मंत्र पढ़ने पर प्राचार्य ने लगाई रोक, अब CM शिवराज ने किया पद से बर्खास्त
Share:

राजगढ़: मध्यप्रदेश के राजगढ़ के ब्यावरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई यहाँ बुधवार को सीएम राइज स्कूल में प्राचार्य ने प्रार्थना सभा में गायत्री मंत्र पढ़ने पर रोक लगा दी। प्राचार्य ने बच्चों को भरी सभा में डांट दिया। इस के चलते वहां खड़े एक शिक्षक ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया। इस मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विरोध करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

वही अब शासकीय सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य को पद से हटा दिया गया है। प्राचार्य ने छात्रों को गायत्री मंत्र पढ़ने से रोका था। मामला मुख्यमंत्री शिवराज के पास पहुंचने के बाद प्राचार्य पर यह कार्रवाई की गई है। दरअसल बुधवार को स्कूल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रोज की प्रार्थना के बाद सभी बच्चे गायत्री मंत्र पढ़ रहे थे, इस के चलते प्राचार्य ने बच्चों को गायत्री मंत्र पढ़ने से रोका था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जमकर हंगामा मचा था। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ब्यावरा SDM को ज्ञापन भी सौंपा था। वहीं, घटना के पश्चात् प्राचार्य से जब इस सिलसिले में बातचीत की गई तो उनका कहना था कि इसके लिए ऊपर से आदेश आए हैं। बता दें कि सीएम राइज स्कूल ब्यावरा में 192 बच्चे पढ़ते हैं। इनमें दो बच्चे मुस्लिम हैं, मगर उन्हें गायत्री मंत्र से कोई परहेज नहीं है। जब से स्कूल खुला, तब से यहां प्रार्थना के अंत में गायत्री मंत्र पढ़ा जाता है, मगर बुधवार को शिक्षिका माजिदा सिद्दीकी के कहने के पश्चात प्राचार्य ने इसे बंद करा दिया।

MP के थाने में SI ने मारी थाना प्रभारी को गोली, मची अफरातफरी

'बंगाल में डेंगू फैला रहे बांग्लादेशी लोग, मैं उनकी एंट्री नहीं रोक सकती..', राज्य में बढ़ते मरीजों पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी

'प्रोजेक्ट टाइगर, प्रोजेक्ट लायन और डॉलफिन..', पीएम मोदी ने G20 मीट में बताया- कैसे जैव विविधता को बचा रहा भारत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -