प्रिंस नरूला ने पत्नी और दोस्तों संग मनाया 30वां जन्मदिन
प्रिंस नरूला ने पत्नी और दोस्तों संग मनाया 30वां जन्मदिन
Share:

बिग बॉस फेम टीवी एक्टर प्रिंस नरूला ने बीते दिनों ही अपना 30वां जन्मदिन मनाया है। इस दौरान उनके साथ शामिल रहीं उनकी लेडी लव युविका चौधरी। दोनों ने जमकर जन्मदिन का जष्न मनाया है और अब उसी दौरान के फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। दोनों ने अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया जिसके फोटोज आप देख सकते हैं। इन तस्वीरों में प्रिंस ब्लैक टी-शर्ट और जॉगर्स में दिख रहें है, वहीं युविका मोनोक्रोम पोल्का डॉट ड्रेस में अच्छी दिख रहीं हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yuvikachaudhary (@yuvikachaudhary)

प्रिंस ने युविका और दोस्तों की मौजूदगी में केक काटा और एन्जॉय किया जो इन फोटोज में साफ़ दिखाई दे रहा है। वैसे प्रिंस नरूला और युविका के प्यार के बारे मे बात करें तो अक्टूबर 2018 में दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों ने रियलिटी शो नच बलिए 9 का खिताब भी अपने नाम किया है। दोनों की प्रेम कहानी टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 9 से शुरू हुई थी और उसके बाद तीन रियलिटी शो बैक-टू-बैक रोडीज, स्प्लिट्सविला और बिग बॉस जीतकर प्रिंस नरूला ने सभी के दिल में जगह बनाई।

आज वह एक जाना माना नाम बन चुके हैं। उनका पहला टीवी शो बड़ो बहू था और उन्हें नागिन 3 में एक छोटी सी भूमिका में भी देखा जा चुका है। वैसे प्रिंस और युविका की शादी में सोहेल खान, नेहा धूपिया, भाग्यश्री, सुनील शेट्टी, तब्बू, गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी, बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा, बेनाफशा सूनावाला, रोडीज फेम रणविजय सिंह सहित कई सेलेब्स पहुंचे थे। वहीं दोनों की शादी का रिसेप्शन 21 अक्टूबर को चंडीगढ़ में हुआ था।

टीआरपी-केंद्रित पत्रकारिता अच्छी नहीं है: प्रकाश जावडेकर

इस मामले में एक बार फिर राहुल गाँधी ने समझाई क्रोनोलॉजी

कच्चे तेल की कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -