दंगों के बीच गाना गाते दिखे राष्ट्रपति, देखकर भड़के लोग
दंगों के बीच गाना गाते दिखे राष्ट्रपति, देखकर भड़के लोग
Share:

इस समय फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों लोगों के निशाने पर हैं। पेंशन सुधारों की वजह से कहीं उन पर हमले हो रहे हैं, तो कहीं उनके खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं। देश के कई भागों में भीषण विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां पुलिस स्टेशनों को आग के हवाले किया जा रहा है। इन सबके बीच मैक्रों गाना गाते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। लोग उन पर जमकर भड़क रहे हैं। राष्ट्रपति को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। 

मैक्रों ने पेंशन सुधारों को लेकर टीवी पर संबोधन दिया था। इसके पश्चात् से देश में दंगे भड़क गए। ऐसे में 45 वर्षीय राष्ट्रपति ने लोगों को शांत कराने के प्रयास में देश का पारंपरिक गाना गाया। आरम्भ में लोगों को इस पर भरोसा नहीं हो रहा था। उन्हें लगा कि वीडियो को AI की सहायता से बनाया गया है। मगर बाद में मैक्रों के नजदीकी लोगों ने कहा कि यह असली है। AFP ने बताया, 'राष्ट्रपति अपने भाषण (सोमवार शाम) के बाद पत्नी (ब्रिगेटी मैक्रों) के साथ कुछ समय गुजरा रहे थे। तभी इन्हें कुछ युवाओं का ग्रुप मिला, जो गाना गा रहा था।।। तो वह भी पेयरीनीज (माउंटेन रेंज) में उन लोगों के साथ गाना गाने लगे।'

वीडियो रात के समय रिकॉर्ड किया गया, जिसमें मैक्रों अपने फोन से लिरिक्स पढ़कर गाना गाते हुए नजर आए। वीडियो को सबसे पहले प्रोजेट कांटो नाम के ऑर्गेनाइजेशन ने फेसबुक पर पोस्ट किया था। इससे पहले भी मैक्रों ने 2022 में यही गाना गाया था। मैक्रों ने टीवी पर जैसे ही अपना संबोधन दिया, तभी देश भर में दंगे आरम्भ हो गए। लगभग 11 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस लोगों को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। लोग मैक्रों से इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं। मैक्रों ने रिटायरमेंट की आयु 62 से 64 वर्ष कर दी है। जबकि लोगों का कहना है कि यूरोप के दूसरे देशों में ये कहीं अधिक है। लोगों के गुस्से के बीच मैक्रों का गाना गाते हुए वीडियो सामने आने के पश्चात् वो जमकर ट्रोल हो रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'पेरिस जल रहा है, मैक्रों गाना गा रहे हैं। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है।

एनर्जी के चक्कर में बच्चे को खाने में धूप खिलाते थे माता-पिता, हुई मौत

'मेरा ब्वॉयफ्रेंड अंडरवियर नहीं बदलता है और...', सोशल मीडिया पर इस लड़की की पोस्ट ने मचा दिया बवाल

टॉयलेट के कारण करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -