आंग सान सू का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत, हो सकते हैं कई करार
आंग सान सू का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत, हो सकते हैं कई करार
Share:

नई दिल्ली : भारत में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ लेकिन इसी बीच म्यांमार की राष्ट्रीय सलाहकार और विदेश मंत्री आंग सान सू की भारत दौरे पर हैं। उनकी भेंट देश में शीर्ष राजनेता से हुई। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विशेषतौर पर निमंत्रण देने के बाद सू की राष्ट्रपति भवन में पहुंची। इस दौरान उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने सू की से भेंट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भेंट की। उनका कहना था कि भारत आकर वे खुशियों का अनुभव कर रहे हैं। दोनों देश एक दूसरे के करीबी हैं। उन्होंने दोनों ही देशों के बीच अच्छे संबंध आगे बढ़ने की बात कही।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आंग सान सू की के बीच महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन होगा। दोनों द्वारा ऊर्जा के क्षेत्र में समझौतों को लेकर चर्चा करेंगे। दूसरी ओर भारत और म्यांमार में गैस ब्लाॅक को लेकर सहमति बन सकती है। माना जा रहा है कि उग्रवादी संगठनों के विरूद्ध प्रतिबंध और सीमा प्रबंधन पर चर्चा भी की जा सकती है।

भारत, म्यांमार में अपना निवेश बढ़ा सकता है। वर्ष 1988 में 732 मिलियन अमेरिकी डाॅलर का निवेश भी किया गया था। यह निवेश वर्ष 205 - 2016 में 1.711 अमेरिकी डाॅल का हो गया। दोनों ही देश दोहरे व्यापार में तेजी लाने पर ध्यान दे रहे हैं। सूकी की प्रमुख भारतीय उद्योगपतियों के साथ दोनों पक्षों को लेकर आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों की बैठक को इसी तरह की रणनीति के तहत देखा जा रहा है।

आंग सांग सू की के नेतृत्व में म्यांमार में लोकतंत्र की बहाली हुई और सैन्य शासन समाप्त करवा दिया गया। नोबेल पुरस्कार विजेता सू की शैक्षणिक स्तर पर भारत में रहीं थीं। उन्होंने अपना महाविद्यालयीन समय काॅलेज में गुजारा है। दिल्ली स्थित लेडी श्रीराम काॅलेज की वे विद्यार्थी रही हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -