मदुरै पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
मदुरै पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
Share:

मदुरै: कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तमिलनाडु के मदुरै पहुंची। इससे पहले, तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने मदुरै एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हार्दिक स्वागत किया। बता दें कि राष्ट्रपति आज से प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू के दो दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु के राज्यपाल रवींद्र नारायण रवि ने भी प्रसन्नता जताई। तमिलनाडु राजभवन ने ट्वीटर पर लिखा, 'तमिलनाडु के लोगों और राज्यपाल रवि की तरफ से, संतों की इस आध्यात्मिक भूमि की अपनी पहली यात्रा पर हमारे माननीय राष्ट्रपति का हार्दिक स्वागत करते हैं।'

खबर के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू 19 फरवरी को, वेलिंगटन में रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज का दौरा करेंगी एवं 78वें स्टाफ कोर्स के सदस्यों को संबोधित करेंगी। राज्य पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मदुरै की दो दिवसीय यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खास तौर पर राष्ट्रपति मुर्मू भगवान मीनाक्षी अम्मन के दर्शन करने के लिए मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर भी जाएंगी। बता दें कि, राष्ट्रपति के दौरे से पहले, उनकी सुरक्षा टीम ने 16 फरवरी को मदुरै में व्यक्तिगत तौर पर सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया। सूत्रों ने कहा कि जिला कलेक्टर ने मंदिर के अंदर सभी विभागों के अफसरों के साथ एक परामर्श बैठक भी की।

नागौर में घटी श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना, शव के सभी टुकड़े तक ढूंढ नहीं पा रही पुलिस

जयशंकर का बड़ा बयान, कहा- "अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस बूढ़े..."

विराट कोहली के विकेट पर छिड़ी जंग, टीम इंडिया के साथ भड़के फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -