भोपाल पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,  'उत्कर्ष' और 'उन्मेष' का करेगी शुभारंभ
भोपाल पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 'उत्कर्ष' और 'उन्मेष' का करेगी शुभारंभ
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में जनजातीय अभिव्यक्तियों के राष्ट्रीय उत्सव 'उत्कर्ष' और 'उन्मेष' का आयोजन 3 अगस्त से 5 अगस्त तक किया जा रहा है। बृहस्पतिवा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 'उत्कर्ष' और 'उन्मेष' का भोपाल में शुभारंभ करेंगी। आयोजन में देश के 36 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 800 कलाकार सम्मिलित होंगे। 3 दिवसीय आयोजन में सौ भाषाओं के 500 से ज्यादा लेखक भी सम्मिलित होंगे। प्रतिदिन 12 प्रदेशों के जनजातीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। रवीन्द्र भवन में राष्ट्रपति के सुरक्षा के लिए एक हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। वहीं एक हजार पुलिसकर्मी सड़क मार्ग पर सुरक्षा-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए तैनात किए जा रहे हैं।

प्राप्त खबर के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार प्रातः 11:30 बजे भोपाल विमानतल पर पहुंच गई है, जहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अगुवानी की। राष्ट्रपति 11:40 बजे रवीन्द्र भवन पहुंचना है, जहां लगभग 500 जनजातीय कलाकार भगोरिया नृत्य कर उनका स्वागत करेंगे। तत्पश्चात, वे 'उत्कर्ष' और 'उन्मेष'  कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। राष्ट्रपति 1:30 बजे रवीन्द्र भवन से राजभवन रवाना होंगी, जहां दोपहर भोजन करेंगी। राष्ट्रपति 4:15 बजे राजभवन से रवाना होकर 4:35 बजे भोपाल विमान तल पहुंचेंगी तथा 4:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भोपाल एयरपोर्ट पहुंचने से आधे घंटे पहले से भोपाल हवाईअड्डे से रवीन्द्र भवन तक जाने वाले मार्ग को सामान्य यातायात के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा। वहीं रवीन्द्र भवन से राजभवन के बीच भी राष्ट्रपति के आवागमन के चलते यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वहीं शाम को राष्ट्रपति भवन के वापस जाते वक़्त भी संबंधित मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यातायात को परिवर्तित मार्ग से निकाला जाएगा। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए 1000 जवानों को रवीन्द्र भवन तथा 1000 पुलिसकर्मी अन्य मार्गों पर राष्ट्रपति के दौरे के चलते लगाई गई है। 

सुनील छेत्री: भारत का वो जांबाज़ फुटबॉलर, जिसने गोल के मामले में मेसी और रोनाल्डो को भी पछाड़ा !

भरी सभा में हेमा मालिनी को लेकर बोले 'धर्मेंद्र'- 'उनका समय तो चला गया', कैटरीना कैफ को भी बताया 'ओल्ड मॉडल'

सीखने की कोई उम्र नहीं होती..! 3 किमी पैदल चलकर स्कूल में पढ़ने जाते हैं 78 वर्षीय 'दादाजी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -