मशहूर अभिनेत्री प्रेमा किरण का निधन, सदमे में फैंस
मशहूर अभिनेत्री प्रेमा किरण का निधन, सदमे में फैंस
Share:

मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी और दुखभरी खबर आई है। जी दरअसल आज यानी रविवार सुबह मराठी फिल्मों की जानी- मानी अभिनेत्री प्रेमा किरण का मुबंई में निधन हो गया है। बताया जा रहा है अभिनेत्री ने 61 साल का उम्र में दिल का दौरा पड़ने के बाद आखिरी सांस ली। मिली खबर के मुताबिक़ अब अभिनेत्री के अचानक हुए निधन से मराठी फिल्म इंडस्ट्री सदमे हैं। आप सभी को बता दें कि मराठी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रेमा किरण एक निर्माता भी हैं। जी हाँ और उन्होंने मराठी फिल्म उद्योग के अलावा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है।

आप सभी ने प्रेमा किरण को धूम धड़क (1985), पागलपन (2001), अर्जुन देवा (2001), कुंकू ज़ाले वैरी (2005) और लग्नची वरात लंदनच्य घरत (2009) जैसी फिल्मों में देखा होगा। उन्होंने हमेशा अपने अभिनय से सभी का दिल जीता है। जी दरअसल प्रेमा किरण ने 80 और 90 के दशक में कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई थीं। इस लिस्ट में दे दनादान, धूमधडका और लक्ष्मीकांत बेर्डे के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा।

कई फिल्म में उनके गाने आज भी मशहूर हैं और लोग उन्हें पसंद करते हैं। वैसे अभिनय के अलावा उन्होंने साल 1989 की फिल्म उटवला नवरा और थरकप जैसी फिल्मों का निर्माण भी किया था। आप सभी को बता दें कि प्रेमा किरण ने न केवल मराठी बल्कि गुजराती, भोजपुरी, अवधी और बंजारा भाषाओं में भी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई थीं।

सोशल मीडिया पर छाई जरीन खान की शादी की अफवाह, खुद बताया सच

आचार्य में सोनू सूद को देख फैंस ने उड़ाए नोट, वीडियो शेयर कर एक्टर ने कही ये बात

'फिल्म अच्छी सेंसिबल बनाओ', साउथ फ़िल्में सुपरहिट होने पर सलमान ने दी बॉलीवुड इंडस्ट्री को सलाह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -