गर्भवती महिलाओं को बांटे सुरजना के बीज
गर्भवती महिलाओं को बांटे सुरजना के बीज
Share:

भोपाल :  मध्यप्रदेश के दतिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पोषण अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को 19 हजार अधिक सुरजना के बीज वितरित किये गये। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के जनसंपर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा विशेष रूप से मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री मिश्रा ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बालिकों को प्रमाण पत्र बांटकर उन्हें आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मंत्री मिश्रा ने महिलाओं को शक्ति का प्रतीक बताया और कहा कि देश व प्रदेश के विकास में महिलाओं के योगदान को भूलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सम्मान दिया गया है और शक्ति का प्रतीक माना गया है। प्रदेश की सरकार महिलाओं के विकास हेतु विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी दी कि सुरजना के बीज गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सुपोषित करने के लिये महत्वपूर्ण होते है। बीज वितरण के लिये पोषण अभियान चलाया जा रहा है।

गर्भवती होने का सही समय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -