बिना किसी पिल्स...और कंडोम के भी रोक सकते है प्रेग्नेंसी, जानिए कैसे
बिना किसी पिल्स...और कंडोम के भी रोक सकते है प्रेग्नेंसी, जानिए कैसे
Share:

यूं तो मां बनना हर महिला के लिए एक अलग ही अनुभव होता है, लेकिन कई बार कुछ वजहों के चलते महिलाएं प्रेग्नेंसी नहीं चाहतीं। प्रेग्नेंसी ना चाहने पर महिलाएं हमेशा बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करने लग जाती है। बर्थ कंट्रोल के लिए आवश्यकता नहीं है कि आप सिर्फ पिल्स का ही सेवन कर सकती है। प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए आप नेचुरल तरीकों का भी उपयोग कर सकती है। तो अगर आप भी अभी मां नहीं बनना चाहतीं तो हम आपको इसके लिए एक नेचुरल तरीके के बारें में जानकारी देने जा रहे है। नेचुरली प्रेग्नेंसी रोकने के इस तरीके को 'रिदम मेथड' बोला जाता है। 

क्या है रिदम मेथड?: रिदम मेथड को कैलेंडर मेथड भी बोला जाता है। रिदम मेथड प्रेग्नेंसी रोकने का ही एक तरीका भी कहा जाता है। इसमें किसी महिला को अपने मेंस्ट्रुअल साइकिल और फर्टिलिटी के वक़्त को ट्रैक करने की आवश्यकता होती। महिलाएं महीने के कुछ दिनों में सबसे अधिक फर्टाइल होती है यानी उस वक्त प्रेग्नेंसी की संभावना बहुत अधिक होती है। यदि आप प्रेग्नेंट नहीं होना चाहतीं तो आपको उस बीच सेक्स करने से बचना चाहिए जब आप फर्टाइल होने लग जाती हैं। बहुत सी महिलाएं जो अपने फर्टिलिटी पीरियड के दौरान भी सेक्स करती हैं, प्रेग्नेंसी से बचने के लिए इन दिनों में गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने लग जाती है। 

रिदम मेथड में किसी महिला के लिए यह जानना आवश्यक होता है कि उसका ओव्यूलेशन कब होने वाला है। मेंस्ट्रुअल साइकिल में ओव्यूलेशन वो वक़्त होता है जब आपकी ओवरीज से एग रिलीज हो जाते है। इस बीच सेक्स करने पर स्पर्म एग को फर्टिलाइज कर सकता है इससे आप प्रेग्नेंट हो सकती हैं।

किस तरह काम करता है रिदम मेथड: हर माह में कुछ दिन ऐसे होते हैं जिस बीच महिलाएं फर्टाइल हो जाती है। ऐसे में जो महिलाएं रिदम मेथड का उपयोग करती हैं, उन्हें अपने पिछले पीरियड्स के आने के समय पर नजर रखनी पड़ती है ताकि यह पता लगाया जा सके कि माह के कौन से दिनों में वह फर्टाइल होने वाली है। फर्टिलिटी डेज का पता होने पर महिलाएं ये फैसला ले सकती हैं कि उन्हें इस दौरान सेक्स करना है या नहीं। जो लोग प्रेग्नेंसी नहीं चाहते, वो इस दौरान कंडोम का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

टाइप 1, टाइप 2 डायबिटीज कंट्रोल कर सकती है ये सब्जी

इस कारण अस्पताल में भर्ती हुए नकुल मेहता, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

कर्नाटक के स्वास्थ मंत्री को हुआ कोरोना, अस्पताल में भर्ती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -