ममता के प्रचार को बढ़ाऐंगे, नीतिश के खैवनहार प्रशांत किशोर
ममता के प्रचार को बढ़ाऐंगे, नीतिश के खैवनहार प्रशांत किशोर
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजनीति के क्षेत्र में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का सशक्त ब्रांड बनाने वाले प्रशांत किशोर इन दिनों छाए हुए हैं राजनीतिक प्रचार के मामले में यह उनकी दूसरी बड़ी जीत है। दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का चुनाव प्रचार प्रबंधन भी उन्होंने जमकर किया। नीतिश के खैवनहार अब ममता की तृणमूल का झंडा गाड़ने की तैयारी में हैं। वर्ष 2016 में ममता बनर्जी के राजनीतिक प्रचार की जिम्मेदारी संभालने में प्रशांत किशोर और उनके दल का एक बड़ा हाथ है।

इस दल द्वारा पर्दे के पीछे कार्य करते हुए मोदी और नीतिश कुमार को जीत दिलवाई अब वे तृणमूल को फिर से जीत दिलवाने की तैयारी में हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस अपनी तैयारियों में लगा है। ऐसे में प्रशांति किशोर को ही ममता बनर्जी के चुनावी प्रचार प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रशांत और उनके दल ने आपसी बैठकें प्रारंभ कर दी हैं दूसरी ओर वे नेताओं से भी मिलने लगे हैं। बिहार चुनाव के परिणामों ने भाजपा विरोधी पार्टियों को मोदी लहर के फीका पड़ने के संकेत दिए हैं।

सत्ता का सुख भोगने की इच्छा से ममता बनर्जी की टीम प्रशांत कुमार से डील करने जा रही है। इसकी पूरी संभावना है। माना जा रहा है कि ममता बनर्जी को प्रशांत की ब्रैंड वैल्यू का लाभ मिलेगा। प्रशांत किशोर के प्रचार प्रबंधन को मोदी की थ्री डी सभाओं, चाय पर चर्चा और इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश के लिए किए जाने वाले फिर मिस्टर कुमार के स्लोगन ने राजनीति के क्षेत्र में धूम मचा दी थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -