अब उत्तराखंड चुनाव में नज़र आएगा पीके फाॅर्मूला
अब उत्तराखंड चुनाव में नज़र आएगा पीके फाॅर्मूला
Share:

उत्तराखंड। पंजाब और उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के लिए रणनीति तैयार करने वाले प्रशांत किशोर को कांग्रेस ने और जिम्मेदारी दी है। जिसके तहत प्रशांत किशोर उत्तराखंड में पार्टी के लिए आवश्यक नीति तैयार करेंगे। प्रशांत किशोर और उनका दल हरीश रावत सरकार हेतु अभियान की रणनीति तैयार करेगी। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में आयोजित होने वाले चुनाव हेतु अभियान की जवाबदारी प्रशांत किशोर को सौंप दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हरीश रावत सरकार के लिए प्रशांत किशोर नई रणनीति बनाऐंगे। इतना ही नहीं वे अभियान को अंतिम रूप देने की तैयारी करेंगे। इस बारे में वे मुख्यमंत्री हरीश रावत से भेंट कर चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भीड़ ने कांग्रेस खेमे में खलबली मचाकर रख दी है।

कांग्रेस द्वारा अगला कदम फूंक फूंक कर रखा जा रहा है। चुनाव की तारीख की घोषणा  के पहले कांग्रेस को रणनीति बदलने हेतु मजबूर होना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी के आक्रामक प्रचार का सामना करने हेतु प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री हरीश रावत से गुफ्तगु की। केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के नेता की रैली पर पूरी तरह से ध्यान दिया जा रहा है।

AAP लाएगी पंजाब में बेहतरी

जयपुर ने पंजाब को 5-2 से चटाई धूल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -