रियल लाइफ में भी एक दूसरे को डेट कर रहे है हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़! जानिए सच्चाई
रियल लाइफ में भी एक दूसरे को डेट कर रहे है हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़! जानिए सच्चाई
Share:

मशहूर टेलीविज़न सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' दर्शकों के बीच बहुत हिट शो है। इस सीरियल की जान हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) की सिजलिंग केमिस्ट्री है। दोनों ही अभिमन्यू एवं अक्षरा की भूमिका निभा रहे हैं। इनकी भूमिका को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। प्रशंसक ने तो इन्हें टैग भी दिया हुआ है #AbhiRa। ऑनस्क्रीन तो दोनों की केमिस्ट्री के प्रशंसक फैन है, मगर क्या रियल लाइफ में दोनों डेट कर रहे हैं। कुछ वक़्त पहले रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा था कि दोनों ही रियल लाइफ कपल भी हैं। हालांकि, अब हर्षद चोपड़ा ने इस बात पर प्रतिक्रिया दी है। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ ने इस बात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हम दोनों ही बहुत अच्छे दोस्त हैं। जितनी भी अफवाहें चल रही हैं, वह बेबुनियाद हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है।" इसके साथ ही प्रणाली ने भी प्रशंसकों से निवेदन करते हुए कहा कि उनकी दोस्ती को कोई नाम न दिया जाए। देखा जाए तो अक्सर हर्षद एवं प्रणाली को साथ में समय गुजारते देखा गया है। दोनों को सेट पर साथ में कुछ कोजी मोमेंट्स भी गुजारते देखा गया है। काम से परे भी दोनों अक्सर मिलते हैं तथा एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। 

वही हर्षद चोपड़ा की बात करे तो उनकी बड़ी फीमेल फैन फॉलोइंग है। हर्षद वर्षों से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्हें पर्दे पर देख कई लड़कियां अपना दिल उनपर हार बैठी हैं। मगर आपको जानकार हैरानी होगी कि असल जिंदगी में हर्षद चोपड़ा सिंगल हैं। जी हां, हर्षद ने स्वयं इस बारे में बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह किसी के प्यार में पड़ने के लिए तैयार हैं। 

'अनुपमा' का नया एपिसोड देख भड़के दर्शक, ट्विटर पर निकाला गुस्सा

VIDEO! कपिल शर्मा शो में कमल हासन ने गाया गाना, सुनकर रो पड़े दर्शक

इस कारण अस्पताल में भर्ती हुए नकुल मेहता, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -