चंद्रयान को लेकर किए गए पोस्ट पर आई प्रकाश राज की सफाई, बोले- 'ट्रोल्स ने कौन सा चायवाला देखा? मैंने तो...'
चंद्रयान को लेकर किए गए पोस्ट पर आई प्रकाश राज की सफाई, बोले- 'ट्रोल्स ने कौन सा चायवाला देखा? मैंने तो...'
Share:

मनोरंजन जगत के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने चंद्रयान 3 को लेकर एक पोस्ट साझा किया था तत्पश्चात, उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। उनके पोस्ट पर कई लोफ़ोन ने कहा कि वह चंद्रयान का मजाक उड़ा रहे हैं। विरोध करने के चक्कर में उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। सोशल मीडिया पर प्रकाश राज बहुत मुखर रहते हैं तथा बेबाक तरीके से अपना पक्ष रखते हैं। रविवार को उन्होंने एक कार्टून साझा किया था जिसमें एक शख्स शर्ट और लुंगी पहने चाय डाल रहा था। उन्होंने इसे चंद्रमा से आने वाली पहली फोटो बताई। अब प्रकाश राज ने कहा कि वह केरल चायवाला को सेलिब्रेट कर रहे थे।

प्रकाश राज ने ने लिखा, 'नफरत केवल नफरत देखती है। मैं आर्मस्ट्रांग के वक़्त के एक चुटकुले का जिक्र कर रहा था। हमारे केरल चायवाले को सेलिब्रेट कर रहा था। ट्रोल्स ने कौन सा चायवाला देखा? यदि आपको मजाक समझ नहीं आया तो मजाक आप पर है। बड़े हो जाओ।' प्रकाश राज की सफाई के बाद भी लोग संतुष्ट नहीं थे। कमेंट सेक्शन में एक शख्स ने कहा, 'अच्छा मजाक है। ट्रोल होने के बाद अब सबकुछ ट्विस्ट कर दिया।' एक शख्स ने लिखा, 'आपको सफाई देने की आवश्यकता क्यों पड़ी? क्या किसी मुसीबत में हैं?' 

आपको बता दें कि चंद्रयान 3 के माध्यम से भारत इतिहास रचने से कुछ ही घंटे दूर है। इसरो की योजना के अनुसार, 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसरो ने बताया कि 23 अगस्त को शाम साढ़े 5 बजे से लाइव कवरेज होगी। 14 जुलाई को अपने प्रक्षेपण के दिन से चंद्रयान सभी चरणों सफलतापूर्वक पूरा कर रहा है। ISRO ने अपने ऑफिशियल एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर कहा, सोमवार को चंद्रयान 3 के लैंडर मॉड्यूल एवं चंद्रयान 2 ऑर्बिटर के बीच दो तरफा संचार स्थापित किया गया। यान-2 ने चंद्रयान-3 का स्वागत किया।

'बॉलीवुड सेलेब्स मोटी चमड़ी वाले झूठे है', करण जौहर ने खोले इंडस्ट्री के 5 चौंकाने वाले राज

पिता की मौत के कारण इस एक्ट्रेस ने छोड़ी इंडस्ट्री, अब शाहरुख खान की फिल्म से होगी एंट्री

'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारों से गूंजा लंदन, सनी देओल की फिल्म ने मचाया 'गदर'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -