प्यार से प्रियंका गांधी को लताड़ते नजर आई यह बॉलीवुड एक्ट्रेस, कहा- 'हमें इस विभाजनकारी राजनीति...'
प्यार से प्रियंका गांधी को लताड़ते नजर आई यह बॉलीवुड एक्ट्रेस, कहा- 'हमें इस विभाजनकारी राजनीति...'
Share:

हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा पूजा बेदी ने प्रियंका गांधी को खरी खोटी सुनाई है। जी दरअसल, उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को आरक्षण से जुड़े एक मामले में फैसला सुनाते हुए पदोन्नति में आरक्षण को मौलिक अधिकार मानने से साफ़ मना कर दिया है और यही फैसला केंद्र सरकार के गले में हड्डी के जैसे चुभ रहा है। वहीं अब विपक्ष इसपर हमला करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 'भाजपा आरक्षण को खत्म करने की कोशिश में है।'

वहीं उनके इसी बात पर बॉलीवुड एक मशहूर अभिनेत्री पूजा बड़े ने प्रियंका को जवाब दिया है। उन्होंने प्रियंका के इस बयान पर भाजपा के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रिय प्रियंका गांधी मुझे लगता है कि यह बहुत सकारात्मक है कि भाजपा कोटा सिस्टम और आरक्षण प्रणाली को खत्म करना चाहती है। अगर हम एक भारत और मेरिट में विश्वास करते हैं तो हमें इस विभाजनकारी राजनीति का अंत करना होगा। यह कदम निश्चित रूप से सही दिशा में बढ़ाया गया है। यह आरक्षण प्रणाली हमेशा के लिए किसी को नहीं दी जा सकती।'

आप सभी जानते ही होंगे कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी फिल्मों से फिलहाल दूर हैं लेकिन अक्सर बॉलीवुड की इवेंट्स में वो नजर आती हैं। वहीं टीवी पर उनका शो काफी मशहूर हुआ था। इसी के साथ पूजा अखबारों में कॉलम भी लिखती हैं। साल 2011 में वो बिग बॉस का हिस्सा भी रही थीं और पिछले दिनों ही पूजा ने अपने ब्यॉयफ्रेंड से सगाई की थी। वहीं उनकी बेटी आलिया फर्नीचरवाला बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकीं हैं और बीते दिनों उनकी फिल्म जवानी जानेमन रिलीज हुई थी।

'मोहब्बतें' की यह हीरोइन हिट होने के बाद भी है गुमनाम, 20 साल बाद पहचानना मुश्किल

संजय दत्त ने ऐसे किया पत्नी मान्यता को विश, लिखा- 'तुम नहीं होती तो...'

परिणीति को सलाह देना पड़ा भारी, यूजर्स ने किया इस वजह से ट्रोल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -