अयोध्या गर्भगृह में हुई पूजा और आरती, जल्द ही प्रवेश करेंगे रामलला
अयोध्या गर्भगृह में हुई पूजा और आरती, जल्द ही प्रवेश करेंगे रामलला
Share:

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का ( Pran Pratistha ritual) आज दूसरा दिन है। आज का दिन हर राम भक्त के बहुत महत्वपूर्ण है। आज राम लला पहली बार राम मंदिर परिसर में प्रवेश करने वाले है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास और पुजारी सुनील दास ने अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में पूजा और आरती की गई।

राम लला (Ram lala) के विग्रह को शुभ मुहूर्त में परिसर में प्रवेश करवाया जाने वाला है। बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दूसरे दिन दोपहर 1 बजकर 20 मिनट से 1 बज कर 28 मिनट के बीच सरयूजी से जल यात्रा आरंभ हो चुकी है। कुल नौ कलशों में जलभर कर आचार्यगण व यजमान सरयू के सहस्त्रधारा घाट से रामजन्मभूमि परिसर में अनुष्ठान के निमित्त निर्मित मंडप तक गए। सरयू तट पर ही तीर्थ पूजन भी किया गया।

जिसके पूर्व प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के पहले दिन प्रथम यजमान के रूप में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र व उनकी पत्नी उषा मिश्रा पूजन पर बैठने वाले है। इससे पूर्व भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाले आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ की उपस्थिति में आचार्यों ने सरयू के सहस्त्रधारा घाट पर यजमान डॉ. अनिल मिश्र को शाम तकरीबन 4 बजे दशविधि स्नान कराया।

 

मुख्य यजमान अनिल मिश्र बोले- सब कुछ नियमानुसार हो रहा: मुख्य यजमान अनिल मिश्र ने कहा है कि प्राण प्रतिष्ठा में पूरे विधि-विधान का पालन भी किया जा रहा है। जैसा विद्वान बता रहे हैं, वैसा ही किया जा रहा है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आखिरी दिन विशेष रूप से उपस्थित होने वाले है।

पहली बार अयोध्या पहुंचीं हेमा मालिनी: खबरों का कहना है कि मथुरा से सांसद हेमा मालिनी पहली बार भगवान राम की नगर अयोध्या पहुंच चुकी है। हेमा मालिनी अपनी टीम के साथ यहां रामायण पर आधारित नृत्य प्रस्तुति देने वाली है। हेमा मालिनी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन वे कांजिवरम साड़ी पहनने वाली है।

इन ब्यूटी विटामिन्स की कमी से स्किन हो सकती है खराब

पानी खाने के बाद किन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए? पानी खाने के बाद किन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए?

अगर आपके गले में खराश है तो करें ये काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -