संकट में अनार की बागवानी, कीटों ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत
संकट में अनार की बागवानी, कीटों ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में इस वर्ष खरीफ सीजन में किसानों की दिक्कतें बढ़ती ही जा रही हैं। पहले भारी वर्षा से मुख्य फसलों को बड़े स्तर हुए नुकसान और अब जलवायु परिवर्तन की वजह सर बागवानी फसलों पर कीटों के बढ़ते प्रकोप की वजह से किसानों को नुकसान हो रहा हैं। नासिक जिले में लासलगांव में अनार की खेती करने वाले किसान संकट में दिखाई दे रहे हैं। तालुका में जलवायु परिवर्तन की वजह से अनार के बागों पर तेल्यारोग तेजी से बढ़ रहा है। किसानों का कहना है कि बदलते मौसम का असर सिर्फ फसलों पर ही नही बल्कि बाग-बगीचे भी इससे बचे नहीं हैं।

नासिक जिले में अंगूर के साथ-साथ अनार के बागानों का क्षेत्रफल भी बढ़ रहा है। किसान फसल प्रणाली को परिवर्तित कर उत्पादन बढ़ाने का प्रयास करते हैं। किन्तु प्रकृति की मार के सामने किसान निराश हो रहे है। वही येवला तालुका के एरंडगांव के रहने वाले किसान सतीश थोंबारे के 5 एकड़ में अनार के वृक्ष लगाये थे। किन्तु बागों पर तेल्यारोग लगने से बाग नष्ट हो रहे थे, तत्पश्चात, किसान थोंबारे परेशान होकर ट्रैक्टर से बाग को नष्ट करने पर विवश हो गए। इससे किसान को लाखों का नुकसान हुआ हैं।

वही परिवर्तित होते मौसम का सीधा प्रभाव उत्पादन पर पड़ने लगा है। प्रदेश में निरंतर वर्षा से फसलों को नुकसान पहुचा था इसिलए ऐसे विपरीत हालातों में किसानों का सहारा बाग थे। इसके किसान खरीफ में खेती के साथ साथ बागों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे थे। किसानों का कहना है कि इस वर्ष कही कही वर्षा ने भले ही राहत दी हो, किन्तु परिवर्तित होते मौसम का सीधा प्रभाव उत्पादन पर पड़ने लगा है। वर्षा ने भले ही कम हुआ हो, किन्तु जलवायु में परिवर्तन की वजह से कीटों एवं बीमारियों का प्रकोप तेज़ी से जारी हैं। सतीश थोंबारे ने बताया कि उन्होंने बाग को काटने का निर्णय क्यों किया, उनका कहना था कि उपज से अधिक रुपया बगीचे की खेती पर खर्च हो रहा था। अनार पर कीटों और रोग पूरे बाग पर फैल रहे थे, इससे अनार में कीट व रोग का प्रकोप बढ़ता जा रहा था। जिसके बाद ने 5 एकड़ में बाग को नष्ट कर दिया। तक अब उस जमीन पर वो दूसरी फसल उगा सके। कृषकों का कहना है कि जिले में अब तक अंगूर उत्पादकों को समस्या होती थी मगर अब अनार उत्पादक भी परेशान हैं।

'जज 50 मामले निपटाता है, तब तक 100 दर्ज हो जाते हैं..', देश में 4.83 करोड़ पेंडिंग केस

'दूसरा समाज होता तो फूंक देते', ऋतिक रोशन ने जोमैटो से मंगवाई 'महाकाल थाली' तो भड़के पुजारी

'इस्लाम के लिए क़ुर्बान होना है..', मदरसों के बच्चों को आतंकी बना रहा था हबीबुल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -