MNS ने बजाया विरोध का बिगुल,शुरू हुई विरोध रैली
MNS ने बजाया विरोध का बिगुल,शुरू हुई विरोध रैली
Share:

मुंबई। मुंबई में आज महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता जमकर विरोध कर रहे हैं। कार्यकर्ता सड़कों पर निकल आए हैं। ये मुंबई के एल्फिंस्टन स्टेशन समेत कई अन्य स्टेशन्स पर मौजूद सुविधाओं के अभाव को लेकर विरोध जता रहे हैं। मनसे द्वारा पार्टी प्रमुख राज ठाकरे के नेतृत्व में मेट्रो थिएटर से लेकर चर्चगेट महारैली निकाली जा रही है।

पार्टी कार्यकर्ता मुंबई में विरोध जता रहे हैं। हालांकि महारैली को मुंबई पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। मगर इसे बाद भी रैली निकाली जा रही है। उल्लेखनीय है कि मुंबई के एल्फिंस्टन स्टेशन और परेल के बीच बने फुट ओवर ब्रिज पर हादसा हो गया था। जिसमें बड़े पैमाने पर लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद राज ठाकरे ने अपना विरोध जताते हुए कहा था कि रेलवे को यात्री सुविधाओं की ओर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने चेतावनीभरे लहजे में कहा था कि जब तक स्टेशन्स पर समुचित व्यवस्थाऐं नहीं होंगी तब तक बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए एक भी ईंट नहीं रखने दी जाएगी। मुंबई में यह रेल सेवा नहीं चलने दी जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया था। उन्होंने 5 अक्टूबर से रैली के आयोजन की घोषणा की थी और आज मनसे ने रैली का प्रारंभ किया।

इस रैली के माध्मय से कार्यकर्ता विरोध जताते हुए विभिन्न स्टेशन्स का जायजा लेंगे और उचित सुविधाओं की मांग करेंगे। राज ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद किरीट सोमैया का विरोध किया। उनका कहना था कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो किरीट सोमैया मुंबई के रेलवे स्टेशन्स के स्ट्रक्चर को गलत कहते थे मगर अब सरकार में आने पर वे ही तारीफ कर रहे हैं। उन्हें लोगों के मारे जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता।

राज ठाकरे ने फिर साधा PM मोदी पर निशाना

राज ठाकरे ने भरी हुंकार

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -