तमिलनाडु में सैनिक की हत्या पर चढ़ा सियासी पारा, भाजपा ने की भूख हड़ताल
तमिलनाडु में सैनिक की हत्या पर चढ़ा सियासी पारा, भाजपा ने की भूख हड़ताल
Share:

चेन्नई: तमिलनाडु में सेना के जवान को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राज्य की सत्ताधारी DMK के पदाधिकारी चिन्नास्वामी ने कई अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रभू की हत्या की थी। मंगलवार (21 फ़रवरी) को भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने फौजी की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला और एक दिन की भूख हड़ताल की। बड़ी तादाद में लोगों ने इस भूख हड़ताल में हिस्सा लिया। तमिलनाडु इकाई के भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। 

बताया जा रहा है कि, इस प्रदर्शन में कई पूर्व सैनिक भी शामिल हुए। भाजपा नेता अन्नामलाई में इस कार्यक्रम में कहा कि भाजपा, जवान के दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मृत की पत्नी को सरकारी नौकरी, पांच करोड़ रुपये प्रदान करे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री एमके स्टालिन इस कृत्य के लिए माफी मांगें। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट करने में एक हफ्ता लगा दिया। अब भी सरकार इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। तमिलनाडु की वर्तमान सरकार सैनिक विरोधी है और वह इंसाफ करना नहीं जानती है। 

इस प्रदर्शन में शामिल हुए एक रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की घटना देश में आज तक नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि हमला करने वालों को इतनी कठोर सजा दी जानी चाहिए कि कोई इस तरह का काम करने के बारे में सोचे भी ना। 

बिहार में जजों को ही नहीं मिल रहा इन्साफ ! नितीश सरकार के खिलाफ SC पहुंचे 7 जज

राजस्थान में तोड़ी गई भगवान परशुराम की मूर्ति, वसुंधरा राजे ने कांग्रेस सरकार को घेरा

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने जा रहे राहुल गांधी, पिछली बार एक 'बयान' से हुई थी किरकिरी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -