राजस्थान में तोड़ी गई भगवान परशुराम की मूर्ति, वसुंधरा राजे ने कांग्रेस सरकार को घेरा
राजस्थान में तोड़ी गई भगवान परशुराम की मूर्ति, वसुंधरा राजे ने कांग्रेस सरकार को घेरा
Share:

जयपुर: राजस्थान के उदयपुर जिले के गोगुंदा में भगवान परशुराम की प्रतिमा खंडित किए जाने मामले में पूर्व वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आड़े हाथों लिया है। उदयपुर जिले के गोगुंदा इलाके में भगवान परशुराम की प्रतिमा खंडित करने के मामले में पूर्व सीएम और भाजपा की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे ने सवाल उठाए हैं। वसुंधरा राजे ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में भगवान परशुराम जी की प्रतिमा को खंडित किया जाना अत्यंत निंदनीय है। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में कानून और व्यवस्था है ही नहीं।मुख्यमंत्री जी सख़्त कदम उठाइये।'

रिपोर्ट के अनुसार, वसुंधरा राजे के साथ ही भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया, उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा समेत कई भाजपा नेताओं ने गहलोत सरकार पर हमला बोला है। भाजपा नेताओं ने ट्वीट करते हुए आरोपियों को जल्द अरेस्ट करने की मांग की है। सतीश पूनिया ने ट्वीट में लिखा है कि भगवान परशुराम की प्रतिमा को खंडित करना अत्यंत शर्मनाक है। यह कांग्रेस सरकार की लचर कानून व्यवस्था का उदाहरण है कि राज्य में आए दिन आस्था पर ऐसे हमले होते हैं। उन्होंने सीएम अशोक गहलोत से दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा ने भी ट्वीट करते हुए गहलोत सरकार को निशाने पर लिया है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, गोगुंदा में भगवान परशुराम की प्रतिमा खंडित करना अत्यंत निंदनीय है। गहलोत सरकार के तुष्टिकरण की सियासत के चलते राज्य में हिंदुओं का रहना दूभर हो गया है। यहां की स्थिति सीरिया और इराक से भी बदतर हो गई हैं। बता दें कि, उदयपुर जिले के गोगुंदा के रावलिया खुर्द इलाके में रविवार (19 फ़रवरी) देर रात असामाजिक तत्वों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा तोड़ दी थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके बाद लोगों ने चक्का जाम कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने आरोपियों की अरेस्ट करने की बात कही थी। हालांकि, पुलिस अभी तक आरोपियों की तलाश ही कर रही है।

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने जा रहे राहुल गांधी, पिछली बार एक 'बयान' से हुई थी किरकिरी

पहले खुद तोड़ने की सिफारिश की, अब धर्मस्थलों को बचाने का ढोंग कर रहे मनीष सिसोदिया

क्या है दिल्ली का जासूसी कांड ? जिसमे मनीष सिसोदिया पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -