रेव पार्टी में मस्ती के नाम पर शराब, शबाब और कबाब का तड़का,पड़ी पुलिस की रेड
रेव पार्टी में मस्ती के नाम पर शराब, शबाब और कबाब का तड़का,पड़ी पुलिस की रेड
Share:

उदयपुर: राजस्थान से प्राप्त हो रहे समाचार के मुताबिक पुलिस ने अपनी एक छापामार कार्यवाही को अंजाम देते हुए एक रेव पार्टी का पर्दाफाश किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा ही घटनाक्रम राजस्थान के उदयपुर का है जहां पर रेव पार्टी कर रहे 25 लड़के और 16 लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपनी जानकारी में आगे दोहराया है कि यह सभी लोग एक रेस्टोरेंट  में पार्टी कर रहे थे।

पुलिस ने गिरफ्तार किये गए सभी लड़के लड़कियों से गहन पूछताछ कर रही है। आपको बता दे कि जब पुलिस ने रेस्टोरेंट में यह छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया उस समय रेस्टोरेंट में पुलिस को देखकर वहां पर अफरातफरी का माहौल बना गया. नए वर्ष के उपलक्ष्य में यहां पर मस्ती के नाम पर खुलेआम रेव पार्टी चल रही थी। होटल के कमरे में शराब, शबाब और कबाब का तड़का लग रहा था।

पुलिस को देखकर सबका नशा चूर हो गया व सभी सन्न रह गए. पुलिस ने इस दौरान बंद कमरे से एक एक कर 16 लड़कियो को बाहर निकला गया व पुलिस ने इस रेव पार्टी से 16 लड़कियां समेत 25 लड़कों को हिरासत में लिया। पुलिस के द्वारा आगे की जाँच को अंजाम दिया जा रहा है.     

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -