पुलिस ने पकड़ा आठ लाख का इनामी नक्सली, महिला सहित 11 का आत्मसमर्पण
पुलिस ने पकड़ा आठ लाख का इनामी नक्सली, महिला सहित 11 का आत्मसमर्पण
Share:

जगदलपुर: जगदलपुर के कोंडागांव जिले के मर्दापाल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, एक सर्चिंग कार्यवाई के दौरान पुलिस ने 8 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है, वही जिले के बयानार पुलिस के समक्ष एक महिला सहित करीब 11  नक्सलियों ने अस्तमसमर्पण किया गया है| 

जानकारी के अनुसार 26 अप्रेल को जिला बल व आईटीबीपी एक सर्च अभियान चलाया गया था, कार्यवाई के दौरान मर्दापाल थाना क्षेत्र से मंदोड़ा निवासी आठ लाख का इनामी नक्सली गंडरू उर्फ जगदीश कोराम (20) पिता मोटली कोर्राम को गिरफ्तार किया गया है, वह मिलिट्री कंपनी नंबर 6 का सदस्य था, राज्य सरकार द्वारा उस पर 6 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था| 

वही जिले के बयानार पुलिस के एसपी के समक्ष एक महिला सहित 11 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है, यह सभी मर्दापाल व बयानार में कई गम्भीर नक्सली गतिविघियों में लिप्त थे, नक्सलियों के अनुसार वह अंदर नक्सली संगठन द्वारा महिला नक्सलियों के प्रति किये जा रहे अत्याचार की वजह से परेशान थे| 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -