'कोरिया में हुई लड़ाई हमें प्रभावित करती है..', पीएम मोदी ने याद दिलाया महंगाई पर 'नेहरू' का बयान
'कोरिया में हुई लड़ाई हमें प्रभावित करती है..', पीएम मोदी ने याद दिलाया महंगाई पर 'नेहरू' का बयान
Share:

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आज़ाद भारत के प्रथम पीएम जवाहरलाल नेहरू को लेकर कई ट्वीट्स किए जा रहे हैं। दरअसल, यूजर्स नेहरू द्वारा महँगाई को लेकर दिए गए एक पुराने बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग कमैंट्स कर रहे हैं कि, 'मोदी जी ने आज संसद में नेहरू से लेकर राहुल गाँधी को चमचों समेत धोया है। बस एक कसक रह गई कि मोदी जी काश एक बार ‘एडविना चाची’ का भी जिक्र कर देते।' वहीं एक अन्य ने कहा कि जब आज़ादी के लिए देश लड़ रहा था लड़ाई, तब नेहरू कुछ और में लगे थे।

दरअसल, लोकसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने एक वाकया सुनाया, उन्होंने बताया कि, एक बार लाल किले से देश को संबोधित करते हुए  नेहरू जी ने कहा था कि, 'कभी-कभी कोरिया में लड़ाई भी हमें प्रभावित करती है। इसके कारण वस्तुओं की कीमतें बढ़ जाती हैं और यह हमारे नियंत्रण से बाहर हो जाती हैं। यदि अमेरिका में भी कुछ हो जाता है तो इसका प्रभाव भी वस्तुओं की कीमत पर पड़ता है। यानी देश के सामने प्रथम पीएम महँगाई को लेकर अपने हाथ ऊपर कर देते हैं।' पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस की नीतियाँ ऐसी थीं कि सरकार खुद मानने लगी थी कि महँगाई उसके काबू के बाहर है, जबकि मौजूदा कोरोना महामारी के बाद भी अब महँगाई 5.2 फीसदी रही है, उसमें भी खाद्य मुद्रास्फीति 3 फीसदी से नीचे है। पीएम मोदी के इस भाषण के बाद सोशल मीडिया पर कमैंट्स की बाढ़ आ गई। 

शिवेंद्र पांडेनाम नामक यूजर ने लिखा कि, 'आज तो नेहरू ही नेहरू, मजा लीजिये आप। धो दिया।' ओपी शेखावत ने लिखा कि, 'आज नेहरू का नाम ले ले कर मोदी जी ने कॉन्ग्रेसियों की जो धुलाई की वे समझ ही नहीं पाए कि मोदी जी के नाम से नेहरू जी का नाम सुनकर खुश हों कि मातम मनाएँ।' 

किराए से रहता है शख्स, लेकिन घर में से निकले नोटों के सैकड़ों बंडल .. आयकर विभाग का एक्शन

विएना वार्ता में अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाने की मांगों के कुछ हिस्सों पर ध्यान नहीं दिया गया: ईरान

आरबीआई के एमपीसी के स्थिर रहने और आर्थिक सुधार के लिए प्रयास करने की संभावना

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -