खादी बन रहा है गरीबों के लिए जीने का सहारा: पीएम मोदी
खादी बन रहा है गरीबों के लिए जीने का सहारा: पीएम मोदी
Share:

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में उपस्थितों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने छठ महापर्व को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि, इस पर्व में प्रसाद मांग कर खाने की परंपरा है। यह अद्भुत है। भारत की इस परंपरा में अद्भुत बात है। छठ महापर्व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। मांगकर प्रसाद खाने से अहंकार समाप्त होता है। उन्होंने खादी स्टोर का उल्लेख करते हुए कहा कि, खादी और हैंडलूम की बिक्री एक ही स्टोर पर होना इससे आपको बड़ा आनन्द हुआ होगा।

उन्होंने कहा कि, अब तो खादी फाॅर नेशन, और फेशन के बाद वह खादी फाॅर ट्रांसफर्मेशन हो गया है। खादी ग्रामोदय के लिए, भूमिका का निर्वहन कर रहा है। यह गरीब वर्गों के लिए रोजगार का साधन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है कि, हमें लगता है कि हमारे घर की मिठाई देश के जवान तक पहुंचना चाहिए। दीपावली पर जवानों के साथ समय व्यतीत करने का सौभाग्य मिला। यह बेहद अविस्मरणीय था। उनके समर्पण और त्याग के लिए सभी देशवासियों की ओर से उनका आदर करता हूॅं।।हमारे जवान भारत ही नहीं विश्वभर में शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, भारत ने नारी समानता पर जोर दिया है। विश्वभर में भारत ने शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यूएन पीस कीपिंग आॅपरेशन से जुड़े हैं। जिसमें भारत के लगभग 18 हजार जवान इस अभियान में कार्य कर रहे हैं। भारत के सुरक्षाबलों ने पीपल फ्रेंडली आॅपरेशन किया और उनका दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि, जो देश महात्मा गांधी और गौतम बुद्ध का है। वहां की धरती से जवानों ने शांति और सद्भाव का संदेश विश्वभर में फैलाया है। सैनिकों के लिए यह काम आसान नहीं है। जब वे पीसकीपर्स को याद करते हैं तो उनके त्याग और समर्पण को याद न करें ऐसा नहीं हो सकता।

उन्हें अलग - अलग परिस्थितयों में ढलना पड़ता है। जहां वे रहते हैं वहां का भोजन सेवन करना पड़ता है। यह सब आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा विश्वास है कि अर कोई शांति और सद्भाव के साथ जिये। उनका कहना था कि, हमारी पुण्य भूमि ऐसे लोगों से भरी रही जो कि लोगों की सेवा करते रहे हैं। शनिवार को सिस्टर निवेदिता की 150 वीं जयंती थी। उन्होंने अपने जीवन को गरीबों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। अंग्रेजों ने हमें मानसिकतौर पर गुलाम बनाया था।

हमारी संस्कृति को नीचा दिखाने का कार्य किया जाता था। भगिनी निवेदिता ने महान वैज्ञानिक जगदीशचंद्र बसु के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कलकत्ता में फैले प्लेग रोग का उल्लेख करते हुए भगिनी निवेदिता के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया और रोगियों की सेवा की। मन की बात कार्यक्रम में सुनाए गए फोन काॅल का उल्लेख भी किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को, बाल दिवस की शुभकामनाऐं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों को डायबिटिज होने लगा है। पहले के समय में तो ऐसे लोगों को राज रोगी के तौर पर जाना जाता था।

अर्थात ऐसी बीमारियां जो कि संपन्न लोगों को ही हुआ करती थीं, युवा वर्ग में ऐसी बीमारियां कम होती थीं। मौजूदा समय में इन बीमारियों को लाइफ स्टाईल डिसीस माना जाता है। जो कि हमारी जीवन शैली के कारण होती हैं। हमें कुछ भी करने की जरूरत नहीं है, बस कुछ एक्टिविटी करने की जरूरी है। उन्होंने योग के महत्व को बताते हुए कहा कि यदि बच्चे स्कूल से पहले 30 मिनट का योग करें तो अच्छा लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुर्वेद और योग का महत्व बताया। उन्होंने हाॅकी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए हाॅकी इंडिया को एशिया कप चैंपियनशिप जीतने पर शुभकामनाऐं दीं।

उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी एकांत की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामना दी। उन्होंने फीफा कप फुटबाॅल के भारत में आयोजन की सराहना की। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान का उल्लेख करते हुए लोगों से स्वच्छता को लेकर लोगों द्वारा जागरूकता जगाने की सराहना की। उन्होंने चंद्रपुर में एक किले और अन्य क्षेत्रों की करीब 200 दिनों तक की गई सफाई को लेकर चर्चा की।

उन्होंने इस दिशा में कार्य करने वालों की सराहना करते हुए किले के फोटो और प्रसारित वीडियो को देखकर उसकी सराहना की। उन्होंने चंद्रपुर के नागरिकों को शुभकामनाऐं दीं। उन्होंने गुरूनानक जयंती का उल्लेख करते हुए कहा कि, वे सिखों के ही नहीं जगत् गुरू हैं। उन्होंने मानवता का संदेश सभी के बीच प्रसारित किया। समाज में समानता का संदेश दिया और अपने कर्म से समानता को कर दिखाया।

उन्होंने कहा कि, एकत्रित होकर लंगर करने से लोगों में एकता का भाव जागृत हुआ। उन्होंने संदेश दिया परमात्मा का नाम जपो, मेहनत करो, काम करो और जरूरतमंदों की मदद करो। इस बार उनका 500 वां प्रकाशपर्व मनेगा। उनकी शिक्षा को अपनाने का हमें प्रयास करना होगा। उन्होंने सरदार पटेल की जन्मजयंती को लेकर भी चर्चा की।

पीएम मोदी ने की, दीपावली मिलन समारोह में मीडियाकर्मियों से बात

डोकलाम में फिर चीन की आहट, कांग्रेस ने किया ट्वीट

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -