5 जनवरी को 5 नेताओं का जन्मदिन था, पीएम मोदी ने ममता को छोड़कर सभी को दी बधाई
5 जनवरी को 5 नेताओं का जन्मदिन था, पीएम मोदी ने ममता को छोड़कर सभी को दी बधाई
Share:

कोलकाता: 5 जनवरी को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का जन्मदिन था। इसी दिन कई अन्य बड़े नेताओं का भी जन्मदिन था। पीएम मोदी ने कई नेताओं को जन्मदिन की बधाई दी थी। पीएम मोदी ने किसी नेता को फोन, किसी को ट्वीट तो किसी को बधाई पत्र भेजते हुए जन्मदिन की बधाइयां दी थीं। किन्तु पीएम मोदी ने सीएम ममता को किसी भी तरह से जन्‍मदिन की शुभकामनाएं नहीं भेजीं।

बता दें कि 5 जनवरी को ममता बनर्जी, कांग्रेस के दिग्गज नेता आनंद शर्मा, DMK नेता कनिमोई, भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी और यूपी के पूर्व सीएम कल्‍याण सिंह का बर्थडे था। मुरली मनोहर जोशी के लिए पीएम मोदी ने ट्विटर पर बधाई संदेश लिखा था। वहीं कल्‍याण सिंह को उन्‍होंने फोन करते हुए बधाई दी है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा को पीएम मोदी ने बधाई पत्र भेजकर बधाई दी थी। बता दें कि 5 जनवरी, 1955 को बंगाल की राजधानी कोलकाता में जन्मी ममता बनर्जी इस वर्ष 66 साल की हो गईं। उन्होंने 15 साल की आयु में राजनीति में कदम रखा था। 

ममता को जन्मदिन की बधाई देने में दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, DMK नेता एमके स्‍टालिन, NCP नेता सुप्रिया सुले, त्रिपुरा के सीएम बिप्‍लब कुमार देब शामिल रहे। बता दें कि इसी वर्ष पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों से पहले भाजपा और TMC के बीच जुबानी जंग चरम पर है। जहां एक ओर TMC के कई नेता ममता का साथ छोड़ रहे हैं, वहीं भाजपा ने इस बार राज्‍य में 200 से अधिक सीटें हासिल करने का लक्ष्य रखा है। 

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पार्टी ने व्यक्त की चिंता

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली

वीरेंदर कुमार पॉल को सोमालिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में किया नियुक्त

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -