नेहरू के जन्मदिन पर पीएम, एचएम ने दी श्रद्धांजलि
नेहरू के जन्मदिन पर पीएम, एचएम ने दी श्रद्धांजलि
Share:

नईदिल्ली। देशभर में आज बालदिवस मनाया जा रहा है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्मोत्सव को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दौरान, देशभर में उत्सव का माहौल है। बच्चों में विशेष उत्साह है। दूसरी ओर बाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह सहित विभिन्न नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है।

इस बार देश में पं. जवाहर लाल नेहरू का 128 वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पं. नेहरू की समाधि पर पहुंचकर, उन्हें श्रद्धांजलि दी। पंडित जवाहरलाल नेहरू को लेकर यह तथ्य सामने आया है कि, वे विदेश से अध्ययन कर भारत लौटे तो उनकी इच्छा वकालत करने की थी। उन्होंने कुछ समय वकालत की लेकिन, बाद में वे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन से जुड़ गए।

जब महात्मा गांधी से उनका परिचय हुआ तो, वे महात्मा गांधी के साथ जुड़ गए और, उनके साथ स्वाधीनता आंदोलन में लगे रहे। पंडित नेहरू को लेकर विभिन्न नेताओं ने कहा कि, पंडित नेहरू एक अच्छे नेता और वक्ता ही नहीं थे, बल्कि वो एक अच्छे लेखक भी थे, उन्होंने अंग्रेजी में द डिस्कवरी ऑफ इंडिया, ग्लिमप्स ऑफ वल्र्ड हिस्टरी और बायोग्राफी टुवर्ड फ्रीडम आदि का लेखन किया है।

पं. जवाहर लाल नेहरू: देश की पीढ़ी के लिए बन गए मिसाल

सुशील मोदी ने किया विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेले का उद्धघाटन

पटना ने जीता प्रो-कबड्डी फ़ाइनल मुकाबला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -