'ये पद यात्रा नहीं,  बल्कि पद पाने के लिए यात्रा है...', कांग्रेस की भारत जोड़ो पर PM का पहला वार
'ये पद यात्रा नहीं, बल्कि पद पाने के लिए यात्रा है...', कांग्रेस की भारत जोड़ो पर PM का पहला वार
Share:

अहमदाबाद: पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज यानी सोमवार (21 नवंबर) को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर पहली बार खुलकर हमला बोला। पीएम मोदी ने राहुल की यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों को जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया है, अब वह लोग सत्ता में वापस आने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। पीएम मोदी ने गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के ध्रांगधरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका निशाना भारत जोड़ो यात्रा पर ही था।

पीएम मोदी ने कहा कि, 'यह पद (पैर) यात्रा नहीं, बल्कि पद (Power) के लिए यात्रा है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस 'मोदी को उसकी औकात दिखा देंगे' का नारा लगा रही है। कांग्रेस तो एक राजघराने की पार्टी हैं और मैं एक सामान्य परिवार का बेटा हूं। कांग्रेस ने पहले मुझे 'मौत का सौदागर', 'गंदी नाली का कीड़ा' और 'नीच' जैसे कई नामों से पुकारा, मगर अब आपको औकात के खेल से हटकर बीते दो दशकों में गुजरात में भाजपा के विकास कार्यों पर बात करनी होगी।

बता दें कि, सौराष्ट्र में कांग्रेस के गढ़ सुरेंद्रनगर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दो दशक मेरे नाम पर कोई औकात नहीं है, फिर भी मैं सेवक और सेवादार हूं। आपने (कांग्रेस) सुरेंद्रनगर की जनता को 40 वर्षों तक प्यासा रखा। अब कांग्रेस अपनी यात्रा में नर्मदा योजना का विरोध करने वालों (मेधा पाटकर) के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। गुजरात के लोग आने वाले चुनावों में आपको इसकी सजा अवश्य देंगे।

गुजरात: चुनाव से पहले ही AAP को लगने लगा डर, छिपा दिए अपने उम्मीदवार

'वो राज खानदान से, हम सेवादार, हमारी औकात बस सेवा करने की..', कांग्रेस पर जमकर बरसे मोदी

सीएम गहलोत के लिए 'दुर्घटना' हैं श्रद्धा के 35 टुकड़े, बोले- ये कोई नई बात नहीं...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -