अडवाणी जी के घर पहुंचे मोदी और राजनाथ, वरिष्ठ नेता को जन्मदिन की बधाई
अडवाणी जी के घर पहुंचे मोदी और राजनाथ, वरिष्ठ नेता को जन्मदिन की बधाई
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता और मार्गदर्शक मंडल के सदस्य लालकृष्ण आडवाणी आज 95 साल के हो चुके हैं। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने आडवाणी के आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दीं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पूर्व डिप्टी पीएम आडवाणी की जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके घर पर पहुंचे। राजनाथ सिंह ने खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। रक्षा मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'आदरणीय आडवाणीजी के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। मैं भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी आयु की कामना करता हूं।'

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, 'श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिवस पर ढेरों शुभकामनाएं। उनकी गिनती भारतीय राजनीति की कद्दावर हस्तियों में होती है। देश, समाज और दल की विकास यात्रा में उनका अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।' वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट करके वरिष्ठ नेता आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी है। अमित शाह ने लिखा कि, 'आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आडवाणी जी ने अपने सतत परिश्रम से एक ओर देशभर में संगठन को मजबूत किया तो वहीं दूसरी ओर सरकार में रहते हुए देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।'

 

वहीं, पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, 'आडवाणी जी के आवास पर गया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनकी दूरदृष्टि और बुद्धि के लिए पूरे भारत में उनका सम्मान किया जाता है। भाजपा को बनाने और मजबूत करने में उनकी भूमिका अद्वितीय है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।'

इस समय दिखाई देगा वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण, देखने को मिलेगा अद्भुत नजारा

दिल्ली में हो सकती है बूंदाबांदी, लेकिन प्रदूषण के जहर से मुक्ति के आसार नहीं

भाजपा सांसद के बिगड़े बोल, पानी की कीमत समझाने के लिए नशे करने की कही बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -