इस समय दिखाई देगा वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण, देखने को मिलेगा अद्भुत नजारा
इस समय दिखाई देगा वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण, देखने को मिलेगा अद्भुत नजारा
Share:

उज्जैन/ब्यूरो। आज यानि मंगलवार को इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण है। यह ग्रहण भारत के कई राज्यों में दिखाई देगा। मध्यप्रदेश के उज्जैन में भी ये अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। जिले में आंशिक चंद्र ग्रहण के रूप में केवल 36 मिनट ही यह दिखाई देगा। मंगलवार को खगोलीय घटनाक्रम के चलते पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। 

जानकारी के अनुसार 8 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, ग्रहण का आरंभ दोपहर 2:38:05 बजे मध्य की स्थिति 4:29:10 बजे और मोक्ष शाम 6:19:02 बजे होगा। उज्जैन में चंद्रोदय शाम 5:45 बजे होने के कारण शाम 6:19 बजे तक केवल 36 मिनट ही आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा। चंद्रग्रहण को कोरी आखों से या टेलिस्कोप से देखा जा सकेगा। 

आपको बता दे की मध्य की स्थिति में चंद्रमा का सौ फीसदी भाग पृथ्वी के छाया क्षेत्र में हो जाएगा। भारत में कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची, इंफाल में चंद्रोदय पूर्णता समय शाम 5:12 बजे से पूर्व होने के कारण यहां पूर्ण चंद्रग्रहण देख सकेंगे।

'अगले सप्ताह बड़ा ऐलान करूँगा..', अमेरिका के मध्यावधि चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा बयान

'अपने लिए ताबूत तैयार रखो,' RSS नेता हत्या मामले की जांच कर रहे अधिकारी को मिली धमकी

आरिफ और शब्बीर के जरिए भारत में आतंक फैलाने की कोशिश में दाऊद, 4 साल में मुंबई भेजे 13 करोड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -